Hindi NewsentertainmentBigg Boss 16: इन 16 कंटेस्टेंट ने ली एंट्री, पहले ही दिन दिखा ड्रामा

Bigg Boss 16 Premiere: इन 16 कंटेस्टेंट ने ली एंट्री, पहले ही दिन दिखने लगा ड्रामा

Bigg boss 16 premiere night latest update: बिग बॉस 16 का प्रीमियर 1 और 2 अक्टूबर को है। एक बार फिर से सलमान खान होस्ट हैं। बिग बॉस सीजन 16 के घर का थीम सर्कस है। करीब 3 महीने तक शो मनोरंजन करेगा।

Bigg Boss 16 Premiere: इन 16 कंटेस्टेंट ने ली एंट्री, पहले ही दिन दिखने लगा ड्रामा

16

Shrilata| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 09 Jan 2024 11:56 AM
हमें फॉलो करें

Bigg Boss 16 Premier Launch Live Update: 'बिग बॉस 16' का प्रीमियर शनिवार की रात को हुआ। 'बिग बॉस' सीजन 16 के घर का थीम सर्कस है। करीब 3 महीने तक शो दर्शकों का मनोरंजन करेगा। शो में इस बार काफी कुछ नया होने वाला है। घर के टास्क से लेकर नियम तक में बदलाव किए गए हैं। सलमान खान ने कुल 16 कंटेस्टेंट से रूबरू करवाया। 'बिग बॉस 16' में निम्रत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोजिक, अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम, गौतम विग, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर, मान्या सिंह, गोरी नागोरी, टीना दत्ता, श्रीजिता डे और साजिद खान हिस्सा ले रहे हैं।

2 Oct 2022, 12:09:56 AM IST

शहनाज ने किया सपोर्ट

शहनाज गिल ने साजिद खान का सपोर्ट किया। शहनाज का एक वीडियो चलाया गया जिसमें वह कहती हैं कि आगे वह अच्छा खेलें और ऑल द बेस्ट।

2 Oct 2022, 12:08:38 AM IST

'हिट के बाद घमंड आ गया था'

साजिद ने कहा कि उनकी फिल्में लगातार चलती गई जिसके बाद उनमें थोड़ा घमंड आ गया था। उसके बाद उनकी हिम्मतवाला और हमशक्ल्स फ्लॉप हो गई। हाउसफुल 4 से रातों रात उनसे क्रेडिट ले लिया गया।  

2 Oct 2022, 12:04:55 AM IST

चार साल से घर पर बैठे थे साजिद

साजिद ने कहा कि पिछले चार साल में बड़ा उतार देखा है। दर्शकों के साथ उनका एक खास कनेक्शन रहा है जो कि कुछ टूट सा गया है। शो के जरिए वो इस कनेक्शन को जोड़ने वाले हैं।

2 Oct 2022, 12:02:19 AM IST

शो में पहुंचे साजिद खान

साजिद खान बिग बॉस 16 के अगले कंटेस्टेंट हैं। लंबे समय बाद साजिद दिखे हैं। उन्होंने कहा कि वो पिछले चार साल से घर पर बैठे थे।

1 Oct 2022, 11:49:50 PM IST

अर्चना और निम्रत में हुई बहस

मान्या सिंह के बाद अब अर्चना गौतम के साथ निम्रत कौर की हुई बहस। निम्रत ने अर्चना से उनका बेड बदलने के लिए कहा जिसके बाद वह उन पर भड़क गईं।

1 Oct 2022, 11:46:27 PM IST

श्रीजिता डे ने घर के अंदर किया प्रवेश

उतरन में काम कर चुकीं श्रीजिता डे भी बिग बॉस 16 में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने टीना दत्ता के साथ घर के अंदर प्रवेश किया। 

1 Oct 2022, 11:44:42 PM IST

ब्वॉयफ्रेंड की खोज में टीना

टीना ने कहा कि वो बिग बॉस में देखती हैं कि जो कोई यहां आता है उसका कोई ना कोई रोमांस चल जाता है। टीना काफी समय से सिंगल हैं तो वह चाहती हैं कि कोई लड़का उन्हें यहां मिल जाए।

1 Oct 2022, 11:41:12 PM IST

टीना दत्ता ने शो में ली एंट्री

उतरन फेम टीना दत्ता ने शो में एंट्री ली। टीना दुर्गा पूजा के मौके पर सलमान के लिए मिठाई लेकर पहुंचीं।

1 Oct 2022, 11:39:03 PM IST

मां और बहन नहीं करतीं सपोर्ट

गोरी नागोरी को उनके डांस की वजह से आस-पड़ोस के लोग पसंद नहीं करते। यही नहीं उनकी मां और बड़ी बहन भी सपोर्ट नहीं करतीं।  

1 Oct 2022, 11:35:25 PM IST

ऐसे पड़ा गोरी नागोरी का नाम

अपने नाम के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वो गोरी हैं और नागोर से हैं तो इस तरह उनका नाम गोरी नागोरी पड़ा।

1 Oct 2022, 11:34:26 PM IST

गोरी नागोरी ने डांस से महफिल लूटी

राजस्थान की डांसर गोरी नागोरी ने डांस से महफिल लूट ली। गोरी ने कहा कि शो में वो सभी को अपनी उंगलियों पर नचाएंगी।

1 Oct 2022, 11:25:08 PM IST

निम्रत और मान्या में हुई अनबन

निम्रत ने मान्या सिंह को एक बेड दिया जिसे लेकर उन्हें असहमति जताई। मान्या ने कहा कि उन्हें खाना बनाना आता है तो वह कर लेंगी।

1 Oct 2022, 11:19:31 PM IST

स्किन टोन की वजह से नहीं मिला काम

मान्या सिंह को उनके स्किन टोन की वजह से कई बार काम नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि एक दिन वो इतना पैसा कमाएं कि अपने माता-पिता के लिए कुछ खरीदते समय सोचना ना पड़े।

1 Oct 2022, 11:18:02 PM IST

'मिस इंडिया के बाद भी नहीं बदली जिंदगी'

मान्या ने बताया कि वह अभी भी अपने पिता के ऑटो रिक्शा से आती जाती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि मिस इंडिया के बाद लोगों की जिंदगी बदल जाती है लेकिन ऐसा नहीं है। उन्हें दो साल में केवल एक प्रोजेक्ट मिला था।

1 Oct 2022, 11:14:29 PM IST

मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह शो में पहुंची

कुशीनगर की ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी और फेमिना मिस इंडिया की रनर अप मान्या सिंह बिग बॉस 16 की अगली कंटेस्टेंट हैं। 

1 Oct 2022, 11:09:32 PM IST

सुंबुल के पिता भी स्टेज पर आए

सुंबुल ने एक कविता पढ़ी जिससे उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। स्टेज पर सुंबुल के पिता तौकीर भी आए। 

1 Oct 2022, 11:06:48 PM IST

वीकेंड का वार से लगता है डर

सुंबुल ने बताया कि उन्हें बिग बॉस के वीकेंड का वार से सबसे ज्यादा डर लगता है क्योंकि सलमान खान सभी की क्लास लगाते हैं। सुंबुल ने सलमान की मिमिक्री भी की।

1 Oct 2022, 11:02:02 PM IST

सबसे छोटी कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर

सीजन की सबसे छोटी कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर हैं। चकाचक गाने पर डांस कर शो में एंट्री ली। सुंबुल टीवी इंडस्ट्री में 7 साल की उम्र से काम कर रही हैं। वह 18 साल की हैं।

1 Oct 2022, 10:58:13 PM IST

मराठी बिग बॉस जीत चुके शिव ठाकरे

बिग बॉस मराठी 2 के विनर शिव ठाकरे अब बिग बॉस सीजन 16 में नजर आने वाले हैं। शिव ठाकरे महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं।

1 Oct 2022, 10:54:21 PM IST

डेटिस्ट भी हैं सौंदर्या

सौंदर्या डेटिस्ट भी हैं। उन्होंने कहा कि इतनी पढ़ाई की है कि जज कर सकें कि किसके दांत खाने के हैं और किसके दिखाने के दांत हैं।