Bhooth Bangla Day 11: मंडे आते ही क्या रहा ‘भूत बंगला’ का हाल, जानें 11वें दिन कितनी हुई कमाई

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhooth Bangla Day 11 Box Office Collection: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म का आज बॉक्स ऑफिस पर डे 11 है। फिल्म आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

Bhooth Bangla Day 11: मंडे आते ही क्या रहा ‘भूत बंगला’ का हाल, जानें 11वें दिन कितनी हुई कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ जनता को थिएटर्स तक खींचने में सफल हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर कॉम्पिटिशन न होने की वजह से फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। डे 0 से डे 10 तक, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अब इस फिल्म के सोमवार के कलेक्शन आ चुके हैं। चलिए जानते हैं अक्षय की फिल्म ने कितनी कमाई कर ली। (ये भी पढ़ें: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में भूत बंगला शामिल, इस फिल्म को पछाड़ा)

Bhooth Bangla Day 11 LIVE Update: ‘भूत बंगला’ का डे 11 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने डे 10 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 113.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘भूत बंगला’ डे 11 पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। आइए देखते हैं कि ऐसा होता है या नहीं।

सुबह 8 बजे तक - 0.01 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक - 0.03 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.07 करोड़ रुपये

सबुह 11 बजे तक - 0.14 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.23 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.40 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.61 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.85 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 1.14 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 1.14 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 1.46 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक - 1.46 करोड़ रुपये

रात 8 बजे तक - 1.79 करोड़ रुपये

रात 9 बजे तक - 2.05 करोड़ रुपये

रात 10 बजे तक - 2.29 करोड़ रुपये

नोट: ये डेटा Sacnilk से लिया गया है। डे 11 का डेटा हर एक घंटे में अपडेट होगा इसलिए इस लाइव आर्टिकल से बने रहिए।

इन फिल्मों को पछाड़ा

‘भूत बंगला’ ने दो हॉरर कॉमेडी फिल्मों को पछाड़ा है। ‘भूत बंगला’ ने डे 10 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 113.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं शरवरी वाद्य की फिल्म ‘मुंज्या’ ने 102.54 करोड़ रुपये और ‘सर्वम माया’ ने 74.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। मतलब, ‘भूत बंगला’ ने ‘मुंज्या’ और ‘सर्वम माया’ को पछाड़ दिया है।

इन फिल्म के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’

अब ‘भूत बंगला’ के आगे श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ है। ‘स्त्री’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 129.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं ‘भूत बंगला’ ने 113.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब अब ‘भूत बंगला’ को ‘स्त्री’ को मात देने के लिए 16.42 करोड़ रुपये की कमाई करनी है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से 44.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही, अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 179.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बता दें, लाइव हिन्दुस्तान ने ‘भूत बंगला’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।