यूट्यूब पर खेसारी लाल ने उड़ाया गर्दा; वीकली टॉप 7 में पवन सिंह को पीछे कर ये सिंगर आगे, देखें कितने व्यूज
यूट्यूब पर इस हफ्ते के मोस्ट पॉप्युलर गानों की लिस्ट आ चुकी है। इसमें बीते हफ्ते भोजपुरी भाषा में जो गाने सबसे ज्यादा उनकी रैंकिंग है। पवन सिंह इस बार प्रमोद प्रेमी के आगे फीके पढ़ गए, खेसारी लाल ने कमाल किया है।

यूट्यूब पर भोजपुरी वीडियोज के मामले में खेसारी लाल यादव का जलवा रहता है। इस बार प्रमोद प्रेमी उनको टक्कर दे रहे हैं। कुछ समय से पवन सिंह कोई नया गाना चार्ट में नहीं है। 8 मई से 14 मई 2026 तक कौन सा भोजपुरी गाना यूट्यूब पर कितनी बार देखा गया इसकी वीकली लिस्ट आ चुकी है। इस लिस्ट में टॉप 7 गानों में आपका पसंदीदा गाना कौन सा है, चेक कर लें।
कमर में दागी
खेसारी लाल का गाना कमर में दागी लोगों को पसंद आ गया है। लंबे समय से यह नंबर 1 पर कब्जा जमाए हुए है। चार्ट में यह 7 हफ्तों से है। गाने को खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने गाया है। यह गाना टॉप म्यूजिक वीडियोज में 15 नंबर पर है और भोजपुरी लैंग्वेज का टॉपर है। गाने को एक महीने में 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसमें वीकली व्यूज 5,595,597 हैं।
पगले बना देलू
भोजपुरी का जलवा बिखरने वालों में प्रमोद प्रेमी दूसरे नंबर पर हैं। उनका गाना पगले बना देलू 2 नंबर पर है। गाना 30 मार्च को आया था और इसे अब तक 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीकली व्यूज 4,282,539 हैं।
राजाजी के दिलवा
पवन सिंह तीसरे नंबर पर हैं। उनका गाना राजाजी के दिलवा बीते हफ्ते दो नंबर पर था। गाना 32 हफ्ते से चार्ट पर है। गाने के वीकली व्यूज 3,258,943 हैं।
सड़िया सरकवा राजाजी
नीलकमल सिंह के गाने सड़िया सरकवा राजाजी यूट्यूब के मोस्ट पॉप्युलर गानों की लिस्ट में 4 नंबर पर है। बीते हफ्ते ये 5 पर था। गाने को एक हफ्ते में 3,244,936 मिले हैं।
घुटूर घुटूर
खेसारी लाल यादव का गाना घुटूर-घूटूर बीते हफ्तों के मुकाबली इस वीक में 7 पायदान चढ़ गया है। यह 12 से पांच पर आया है। खेसारी लाल के साथ ये गाना खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीकली व्यूज 2,602,446 हैं।
रायफलवा लेबउ दहेज में
अमित आशिक और सृष्टि भारती का गाया ये गाना छठे नंबर पर है। गाना बीते हफ्ते 10 नंबर पर था। गाने के वीकली व्यूज 2,376,693 हैं। यह गाना साल 2025 में यूट्यूब पर अपलोड है। व्यूज 16.58 मिलियन है और अचानक से फिर चर्चा में आ गया है।
लइका किसान के
प्रमोद प्रेमी का एक और गाना लिस्ट में है। बीते हफ्ते 8 से 7 नंबर पर आया है। इस गाने के वीकली व्यूज 2,318,360 हैं। एक महीने में इस गाने को टोटल व्यूज 12.79 मिलियन हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


