यूट्यूब पर ये 5 भोजपुरी वीडियोज पा रहे मिलियन+ व्यूज, खेसारी लाल के एक गाने से डरा मर्द समाज
बीते हफ्ते की यूट्यूब लैंग्वेज वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट आ चुकी है। टॉप 5 में में 4 गाने खेसारी लाल यादव का दबदबा है। उनका एक 31 नंबर से सीधे 5 पर जंप किया है। यहां देखें कौन-कौन से गाने गर्दा काट रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के घमासान चलता रहता है। यूट्यूब पर दोनों के ही गाने खूब देखे जाते हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग के बीच टकराव भी चलता रहता है। हालांकि 10 से 16 अप्रैल 2026 की के वीकली लैंग्वेज वीडियोज में भोजपुरी सेक्शन में इस बार खेसारी लाल यादव बाजी मार ले गए हैं। उनके फैन्स का मानना है कि उनके एक गाने से तो मर्द समाज में डर है। टॉप 5 की बात करें तो इसमें 4 गाने खेसारी लाल यादव के हैं। यहां दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं उनके कौन से वीडियोज को झमाझम व्यूज मिल रहे हैं।
कमर में दागी
कमर में दागी गाना चार्ट्स में 3 हफ्तों से है। बीते हफ्ते भी यह नंबर 1 पर था। इस बार भी यह टॉप पर है। एक वीक में इसको 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह अपने आप में बड़ा नंबर है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स कुंदन प्रीत की है। 31 मार्च 2026 को रिलीज होने के बाद से 19 अप्रैल तक इस गाने को 23 मिलियन+ व्यूज मिले हैं।
महरारू से केहू ना जीतल बा
खेसारी लाल और शिल्पी राज का ये गाना वीकली लैंग्वेज वीडियो में नई एंट्री है। आते ही ये दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। यूट्यूब पर यह गाना 12 अप्रैल को रिलीज हुआ था। चार्ट्स की लिस्ट में इसके वीकली व्यूज 5.2 मिलियन हैं। इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है। म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह है। गाने पर यूट्यूब में 12,488 कमेंट्स हैं। खेसारी लाल के एक फैन ने लिखा है, मर्द समाज में पूरा डर का माहौल बना हुआ है भाई। एक और कमेंट है, पूरे मर्द समाज में डर का माहौल बना है, अगर किसी की बीवी ने सुन लिया तो मर्द का पावर कम हो जाएगा। कुछ फैन्स लिख रहे हैं कि ये गाना 100 मिलियन व्यूज तक पहुंचेगा।
गर्मी गरम बिया
तीसरे नंबर भी खेसारी लाल यादव का जलवा है। गर्मी गरम बिया गाना बीते हफ्ते 2 नंबर पर था। इस वीक 3 नंबर पर आ गया है। थोड़ा सा ड्रॉप दिख रहा है। गाने के वीकली व्यूज 4 मिलियन हैं।
राजाजी के दिलवा
खेसारी लाल यादव के राइवल माने जाने वाले पवन सिंह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनका गाना राजाजी के दिलवा 5 से 4 नंबर पर आ गया है। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी हैं। गाना काफी पुराना है। 30 अप्रैल 2023 को रिलीज हुआ था और 379 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
नचनिया कारण
पांचवें नंबर पर भी खेसारी लाल यादव ही हैं। उनके नचनिया कारण गाने के डीजे रीमिक्स वर्जन को तगड़ा जंप मिला है। यह 31 से 5 नंबर पर आ गया है। म्यूजिक वीडियोज के वीकली व्यूज 2.6 मिलियन से ज्यादा हैं। चार्ट्स में ये गाना 36 वीक से है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


