यूट्यूब वीकली चार्ट में कौन बना भोजपुरी किंग, देखें टॉप 5 में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच गानों की जंग

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव के वीडियोज ताबड़तोड़ देखे जा रहे हैं। बीते हफ्ते टॉप 5 चार्ट्स में 3 गानों पर उनका ही कब्जा रहा। पवन सिंह बॉटम में आ गए। भाई जी और सृष्टि भारती का गाना भी इस वीडियो में है।

यूट्यूब वीकली चार्ट में कौन बना भोजपुरी किंग, देखें टॉप 5 में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच गानों की जंग

यूट्यूब पर भोजपुरी गानों के वीडियोज का जबरदस्त क्रेज है। पवन सिंह, खेसारी लाल के इन वीडियोज को मिलियन व्यूज मिल जाते हैं। वीकली म्यूजिक चार्ट्स में खेसारी लाल यादव का जलवा रहा। 3 से 9 अप्रैल वाले वीक में इस बार उनके एक गाने ने 3 से नंबर 1 पर जम्प मारा है। टॉप 5 में से 3 गाने खेसारी लाल यादव के हैं। यहां देखें लैंग्वेज वीडियोज के चार्ट में एक वीक में किसको कितने व्यूज मिले।

कमर में दागी

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के सॉन्ग वीडियो कमर में दागी बीते हफ्ते 3 नंबर पर था। इस बार यह 2 पायदान ऊपर चढ़कर नंबर 1 हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो को एक हफ्ते में 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव ने गाया है। लिरिक्स कुंदन प्रीत के हैं। म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह हैं।


गर्मी गर्म बिया

यूट्यूब चार्ट्स में दूसरे नंबर पर भी खेसारी लाल यादव के गाने का वीडियो गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने का टाइटल है गरमी गरम बिया। ये गाना बीते हफ्ते की लिस्ट में नंबर 1 पर था। इस बार 2 पर आ गया है। एक हफ्ते में इसे 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया की है।

रोटी गरम

नम्रता मल्ला के गाने यूट्यूब पर खूब देखे जाते हैं। उनका रोटी गरम गाना तीन नंबर पर है। उनके साथ खेसारी लाल यादव भी हैं। ये गाना भी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स अभिषेक बाबू यादव की हैं। एक हफ्ते में इस गाने को 3.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।

साड़ी के मोतिया

टॉप लैंग्वेज वीडियो के चार्ट्स में साड़ी के मोतिया गाना 5 हफ्ते से है। बीते हफ्ते ये 2 नंबर पर था। इस हफ्ते 4 पर है। गाने की सिंगर प्रतिभा राज हैं। गाना प्रिंस प्रिया ने लिखा है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर अनोखाजी हैं।

राजाजी के दिलवा

पवन सिंह का गाना राजाजी के दिलवा चार्ट्स में 4 से 5 नंबर पर आ गया है। यह गाना 27 हफ्तों से चार्ट्स में है। बीते हफ्ते इसे 3.35 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। इस गाने के सिंगर पवन सिंह और शिवानी सिंह है। गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है। वीडियो में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी ने परफॉर्म किया है। भोजपुरी गानों की लिस्ट में ये गाना 4 नंबर से 5 पर आ गया है।



Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।