यूट्यूब पर 100 मिलियन+ की लिस्ट में हैं ये 7 भोजपुरी वीडियोज, देखें सबसे ज्यादा देखा गया कौन सा गाना
यूट्यूब पर भोजपुरी वीडियोज की तगड़ी व्यूअरशिप है, यह बात सभी जानते हैं। ये म्यूजिक वीडियोज इतने देखे गए हैं कि इनमें कुछ 1 बिलियन पार हो गए और कुछ जल्द ही होने वाले हैं। यहां टॉप 7 की लिस्ट देखें।

भोजपुरी गानों के वीडियोज यूट्यूब पर जमकर देखे जाते हैं। इनके व्यूज इतने हैं कि कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के गाने इनके आगे पानी मांगते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल निरहुआ जैसे भोजपुरी सिंगर्स के गाने और वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। इन सबके बीच रितेश पांडे का गाना हैलो कौन इन सबके गानों पर भारी पड़ चुका है। 6 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 1 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कई गाने 1 बिलियन क्लब में शामिल होने की कतार में हैं। यूट्यूब की टॉप 100 मिलियन सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले भोजपुरी गानों की लिस्ट में कौन-कौन से वीडियोज हैं, यहां टॉप 5 देखिए।
1 बिलियन व्यूज वाला टॉपर गाना
बिलियन व्यूज वाले गानों की लिस्ट में नंबर 1 पर रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का गाना हैलो कौन है। यह गाना छह साल पहले अपलोड हुआ था। लिरिक्स आशीष वर्मा के हैं। कंपोजर भी आशीष वर्मा हैं। गायक रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय हैं। वीडियो पर 156,386 कमेंट्स भी हैं। क्या आपको भी यह गाना पसंद है?
दूसरे नंबर पर डटा ये भोजपुरी वीडियो
यूट्यूब की टॉप 100 मिलियन की लिस्ट में दूसरा गाना कुंवारे में गंगा नहईले बानी है। गाने को 5 सालों में 789 मिलियन व्यूज मिले हैं यह जल्द ही 1 बिलियन में शामिल हो जाएगा। वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा कमेंट्स हैं, जो इसके फैन्स ने कर रखे हैं। गाने के सिंगर राजा और शिल्पी राज हैं। लिरिक्स बॉस रामपुरी और मनीष रोहतासी के हैं।
तीसरे नंबर पर पवन सिंह
लिस्ट में तीसरे नंबर पर पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना छलकता हमरो जवनिया है। गाने को 9 साल में 776 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने के सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह हैं।
चौथे नंबर पर अवनीश बाबू
100 मिलियन टॉप भोजपुरी गानों की लिस्ट में चौथा गाना तू हसके बोलेलू ए जान गाने का वीडियो है। इसे 5 साल में 700 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने के सिंगर अवनीश बाबू हैं। लिरिक्स साई प्रकाश की हैं। एक्टर राज भाई और खुशी राज हैं।
पांचवें नंबर पर फिर रितेश पांडे
लिस्ट में पांचवां गाना लौंडिया लंदन से लाएंगे है। इसे 5 साल में 681 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने की लिरिक्स आरएस प्रीतम की हैं। म्यूजिक आशीष वर्मा का है। सिंगर रितेश पांडे हैं।
छठवें नंबर पर भी पवन सिंह का गाना
छठवें नंबर पर पवन सिंह का गाना राते दीया बुताके है। इस गाने को 664 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह सत्या फिल्म का गाना है और लोग यूट्यूब पर खूब देखते हैं। गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे दिख रही हैं। गाना पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है।
सातवें नंबर पर पांडेजी का बेटा
भोजपुरी के 100 मिलियन व्यूज की कतार में पांडेजी का बेटा हूं गाना है। इसको 7 साल में 639 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने को प्रदीप पांडे और इंदु सोनाली ने गाया है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


