जब तेजू भैया ने भोजपुरी में बोले हरियाणवी डायलॉग, मल्लिका की आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tej Pratap Yadav and Mallika: तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत की जोड़ी भोजपुरी बवाल में लगातार एंटरटेन करती रही है। अब एक बार फिर दोनों धमाल मचाते नजर आएंगे।

Tej Pratap Yadav and Mallika Sherawat
तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत

रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव की ट्यूनिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। अब एक ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि मल्लिका शेरावत राजनेता तेज प्रताप यादव को हरियाणवी में डायलॉग दे रही हैं, जिन्हें तेजू भैया को भोजपुरी में बोलना है। शुरुआत हल्के फुल्के डायलॉग्स के साथ होती है, लेकिन फिर धीरे-धीरे मल्लिका डायलॉग्स मुश्किल करती जाती हैं। मल्लिका शेरावत के साथ इस मजेदार गेम में तेज प्रताप यादव भी शरारती अंदाज में उन्हें छेड़ते नजर आए, जिस पर एक्ट्रेस खिलखिलाकर हंस पड़ीं।

भोजपुरी में बोले हरियाणवी डायलॉग

प्रोमो वीडियो में मल्लिका शेरावत कहती हैं कि मैं हरियाणवी में कुछ डायलॉग बोलूंगी जिन्हें आपको भोजपुरी में बोलना है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन ठीक है। मल्लिका पहला डायलॉग बोलती हैं- छोरे, थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया। इसे भोजपुरी में तेज प्रताप यादव कहते हैं- तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा मल्लिका जी। तेज प्रताप की इस बात पर मल्लिका खिलखिलाकर हंसती हैं और फिर नेताजी को अगली लाइन देते हुए कहती हैं- छोरे घड़ां ना बोल, मेरे सब्र का इम्तिहान ना ले।

तेज प्रताप का मस्तमौला अंदाज

मल्लिका शेरावत की इस लाइन को भोजपुरी में अपने ही अंदाज में एकदम अलग ही अंदाज में ट्रांसलेट कर दिया और कहा- पगलाईगयुल का? जब मल्लिका हंसीं तो तेजू भैया ने कहा- और क्या, भोजपुरी में यही बोलते हैं हम लोग। तेज प्रताप यादव का अंदाज मल्लिका को इतना अच्छा लगा कि उन्होंने उनसे यही डायलॉग दोबारा बुलवाया और कहा- मुझे तो ऐसा लग रहा है कि आप तारीफ कर रहे हो। इसके बाद यह सिलसिला जारी रहा। आखिरी डायलॉग में तो तेज प्रताप यादव ने कमाल ही कर दिया और बड़ा ट्विस्ट डाल दिया।

आखिरी गेंद पर तेजू भैया का छक्का

हुआ यूं तो आखिरी डायलॉग देते हुए मल्लिका शेरावत ने तेज प्रताप यादव से कहा- मेरे साथ फिलम देखन चालेगा? बजाए इस डायलॉग को हरियाणवी से भोजपुरी में ट्रांसलेट करने के, तेजू भैया ने एक शब्द कहा- चलिए! उनके इतना कहते ही एक बार फिर हंसी के ठहाके गूंज उठे। कमेंट सेक्शन में भी लोग मल्लिका और तेज प्रताप यादव की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि पहले भी जब दोनों साथ में आए हैं तो उन्हें काफी तारीफें मिली हैं। अब देखना यह है कि क्या यह एपिसोड भी ऐसा ही जाएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीतेज प्रताप और मल्लिका का हुआ मुकाबला, तेजू भैया ने आखिरी गेंद पर जड़ दिया छक्का!