आपने सुना वेलकम के ‘किया-किया’ गाने का भोजपुरी वर्जन, जबसे आईला जिंदगी में मोरा…? 1.2 मिलियन व्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेलकम के गाने का भोजपुरी वर्जन भी सजनी का अपने सजना के नाम... अगर आपने अब तक ना सुना हो तो सुनकर देखें। इस क्लिप को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

आपने सुना वेलकम के ‘किया-किया’ गाने का भोजपुरी वर्जन, जबसे आईला जिंदगी में मोरा…? 1.2 मिलियन व्यूज

बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स में एक धमाकेदार गाना सामने आया है। यह वेलकम के गाने किया-किया का नया रिक्रिएशन है। गाना मेल आवाज में है लेकिन लिरिक्स लड़की के साइड से हैं। वह अपने साजन के लिए यह गाना गा रही है। गाने की सिर्फ छोटी सी क्लिप अपलोड की गई है जिसे लोग पूरा बनाने की डिमांड कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाने को 4 दिनों में 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

सजनी का सजन के लिए गाना

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में मृत्युंजय कुमार कहते हैं, 'यह आइकॉनिक गाना तो आपने सुना ही होगा तो अब इसका एक भोजपुरी वर्जन सुनिए। इसके बाद मृत्युंजय गाते हैं, 'लाखों में एके पाई गईनी सजन। चान मोरा सैंया, हैं चकोरी हम। हो जबसे आइला जिंदगी में मोरा, हो मिट गईल सारा गम। साथ छूटी ना बलमुआ के, सातों रे जनम। साथ छूटी ना बलमवा के सातों रे जनम।'

लिरिक्स का हिंदी में अर्थ

इस गाने की भोजपुरी लिरिक्स का हिंदी में मतलब है, 'मुझे लाखों में एक साजन मिल गया है। मेरा सैंया चांद है और हम चकोरी हैं। जबसे वो मेरी जिंदगी में आया है, सारे गम मिट गए। मेरे बलम से मेरा साथ सातों जनम साथ नहीं छूटेगा।'

लोगों ने की जमकर तारीफ

मृत्युंजय के इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पर 51 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। गाने की लोगों ने काफी तारीफ भी की है। एक ने लिखा है, एकदम लाजवाब प्रस्तुति, रउआ के आवाज सुनके मन गदगद हो गईल। एक ने लिखा है, भैया ये गाना मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा। एक ने लिखा है, आप ही तो हो भोजपुरी का असली सिंगर। एक और ने लिखा है, भाई फुल गाना बना दो भैया बहुत अच्छा लगा। एक ने लिखा है, सर आज तक मैं किसी का फैन नहीं बना था लेकिन जबसे आपके ये लिरिक्स सुनने लगा हूं आपका फैन बन गया हूं, बिग फैन सर लव यू सो मच।

बढ़ रही पॉप्युलैरिटी

मृत्युंजय राय की पॉप्युलैरिटी और रीच दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उनकी रील्स पर मिलियन्स में व्यूज हैं। चिट्टियां कलाइयां के भोजपुरी वर्जन को 10.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया को 3.9 मिलियन व्यूज मिले हैं। धुरंधर के गाने शरारत के भोजपुरी वर्जन को 3 मिलियन व्यूज मिले हैं। धुरंधर के गहरा हुआ को 3.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। हौले-हौले हो जाएगा प्यार को 3.3 मिलियन व्यूज मिले हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।