तेज प्रताप ने निरहुआ को कहा ‘घटिया’, पवन सिंह के लिए बोली जनता- ये हिरोइन को पहले..., भड़के दिनेश लाल दे डाली धमकी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वीडियो में दिनेश लाल यादव, तेज प्रताप यादव को खुली धमकी देते नजर आ रहे हैं कि 'अब मिले तो बताएंगे इनको।

Bhojpuri bawaal
तेज प्रताप ने निरहुआ को कहा घटिया

जियो हॉटस्टार पर आ रहा शो 'भोजपुरी बवाल' इस वक्त जमकर बवाल मचा रहा है। अब ये शो अपने ग्रैंड फिनाले पर है। जी हां, आज यानी 6 सितंबर 2026 को 'भोजपुरी बवाल' का ग्रैंड फिनाले हैं। इस शो ने पूरे सीजन बवाल काटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो पर बतौर कंटेस्टेंट भोजपुरी के दिग्गज स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे और तेज प्रताप यादव जैसे सितारे पहुंचे थे। शो पर स्टार्स के कई पर्सनल राज भी खुले, जिसने फैंस को हैरान किया। इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में दिनेश लाल यादव, तेज प्रताप यादव को खुली धमकी देते नजर आ रहे हैं कि 'अब मिले तो बताएंगे इनको।' ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

पवन सिंह को लोग बोले- ये पहले हिरोइन को...

'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे। शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे भी किए। शो के दौरान तेज और दिनेश लाल यादव के बीच हल्की फुल्की नोंकझोंक देखने को मिली है। लेकिन निरहुआ को तेज प्रताप की एक बात पर बेहद गुस्सा आया। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज प्रताप अपने गांव में नजर आते हैं। वो सबसे पहले पवन सिंह की तस्वीर गांव वालों को दिखते हैं और पूछते हैं आप इन्हें जानते हैं। इस पर लोगों की भीड़ से एक आदमी खड़ा होता है और बोलता है, 'इसका सबसे ज्यादा मानसिकता यही खराब है कि ये पहले हिरोइन को परखते हैं।'

तेज प्रताप ने निरहुआ को कहा-'घटिया'

इसके बाद तेज प्रताप, लोगों को दूसरी तस्वीर दिखाते हैं, जो दिनेश लाल यादव की होती है। वो पूछते हैं कि इन्हें कौन-कौन जानता है। इस पर एक औरत कहती है कि ये निरहुआ हैं। तेज उस महिला से पूछते हैं कि कैसा लगता है ये आपको? इस पर वो महिला कहती है, 'पसंद नहीं है, घटिया लगता है।' ये सुनते हैं तेज बोलते हैं, 'हमको भी ये घटिया लगता है।'

दिनेश ने दी धमकी

इसके बाद वीडियो में आगे दिनेश लाल यादव कहते हैं, 'हीरो लोगों की फोटो दिखाया, हिरोइन की फोटो दिखाया। ये ये बताना चाह रहे हैं कि असली हीरो हम हैं। ये सोच ही उनकी ऐसी है कि वो कहीं के नहीं हैं। कहा जाता है कि न घर के न घाट के। तो उनका जो हाल है उसके जिम्मेदार वो खुद ही हैं। आपको ऐसा लग रहा है कि आप इस तरह से हमको नीचा दिखाना चाहोगे, तो अब मिलेंगे तो हम इनको बताएंगे।' ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीतेज प्रताप के ‘घटिया’ कहने पर भड़के निरहुआ, बोले- कहीं मिला तो बताऊंगा