शिल्पी राज और विजय चौहान का उमरिया लागे ए जान गाना रिलीज, बोल्ड अदाओं से लूटी महफिल

Sep 12, 2025 06:23 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

भोजपुरी सॉन्ग ‘उमरिया लागे ए जान’ को लेकर विजय चौहान ने कहा कि एक शानदार टीम के साथ एक धमाकेदार गाना करने में बहुत मजा आया। अब ऑडियंस की बारी है।

शिल्पी राज और विजय चौहान का उमरिया लागे ए जान गाना रिलीज, बोल्ड अदाओं से लूटी महफिल

Umariya lage a jaan Song Out: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज के गानों को काफी पसंद किया जाता है। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। इसी बीच अब शिल्पी राज का नया धमाकेदार गाना "उमरिया लागे ए जान" रिलीज हुआ है। इस गाने को शिल्पी ने भोजपुरी सिंगर विजय चौहान के साथ मिलकर गाया है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। गाने को भोजपुरी प्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक यूट्यूब पर इस गाने को काफी व्यूज मिल चुके हैं। 

गाने में शिल्पी राघवानी अपनी जमकर लगाए ठुमके
"उमरिया लागे ए जान" गाने को JMF Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस शिल्पी रघवानी ने अपनी अदाओं और डांस से खूब तड़का लगाया है। वहीं, शिल्पी राज और विजय चौहान की खूबसूरत आवाज ने भी गाने में जान डाल दी है। गाने में शिल्पी की बोल्ड अदाओं ने दर्शकों के दिलों पर बिजलियां गिराईं। सॉन्ग में शिल्पी ने शॉर्ट ड्रेस पहन कर जमकर जलवे दिखाए। शिल्पी और विजय की जोड़ी को काफी जच रही है।
 
गाने को लेकर विजय ने कही दिल की बात
भोजपुरी सॉन्ग "उमरिया लागे ए जान" को लेकर विजय चौहान ने कहा कि एक शानदार टीम के साथ एक धमाकेदार गाना करने में बहुत मजा आया। अब ऑडियंस की बारी है। उन्हें हमारा काम कितना पसंद आता है कितना नहीं ये तो अपने वाले दिनों में पता चल जाएगा, लेकिन हमने इसके लिए काफी मेहनत की है। बता दें कि "उमरिया लागे ए जान" के  गीतकार विजय चौहान हैं। संगीत निर्देशक, म्यूजिक अरेंजर और संगीत निर्माता शफाअत अली हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।