उर्वशी रौतेला का भोजपुरी 'डेब्यू', 'राजा जी' पर लचकाई कमर, फैन्स का जीत दिल
इस बीच उर्वशी के भोजपुरी डेब्यू की खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि इस डेब्यू में ट्विस्ट है। उर्वशी के भोजपुरी सॉन्ग 'राजा जी' को फैन्स पसंद कर रहे हैं और तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

इस खबर को सुनें
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर पोस्ट करती हैं। उर्वशी रौतेला के फोटोज और वीडियोज भी वायरल होते हैं। इस बीच उर्वशी के भोजपुरी डेब्यू की खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि इस डेब्यू में ट्विस्ट है। उर्वशी के भोजपुरी सॉन्ग 'राजा जी' (Bhojpuri Song Raja Ji) को फैन्स पसंद कर रहे हैं और तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।
कैसा है भोजपुरी का वीडियो
बता दें कि भोजपुरी गाना राजा जी, 27 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुआ था। ये असली सॉन्ग का ही भोजपुरी डब वर्जन है, असली गाना करीब 2 साल पहले रिलीज हुआ था। इस गाने को तीन हफ्ते में ही करीब डेढ़ मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि ऐसे में इसे उर्वशी का भोजपुरी डेब्यू तो सीधे तौर पर नहीं कर सकते, लेकिन गाने के ऑफिशियल डब वर्जन को फैन्स पसंद कर रहे हैं। इस गाने को मीत ब्रदर्स और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।
कैसा है सोशल मीडिया रिएक्शन
इस गाने को यूट्यूब यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इस गाने को करीब 50 मिलियन व्यूज मिलना चाहिए।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'भोजपुरी इंडस्ट्री नेक्स्ट लेवल जा रहा है।' वहीं एक और ने लिखा- 'मुझे इस गाने को सुनकर खूब मजा आया है, क्या गाना बनाया है।' कुल मिलाकर इस गाने को फैन्स पसंद कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्वशी रौतेला की भी तारीफ की है।
तेजी से आगे बढ़ रहा है भोजपुरी सिनेमा
गौरतलब है कि एक वक्त पर भोजपुरी सिनेमा को उनके गाने और फिल्मों को लेकर काफी ट्रोल किया जाता था, लेकिन अब भोजपुरी सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक ओर जहां बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्मों में शिरकत करते हैं तो दूसरी ओर इनके शूट भी अब विदेशों में होने लगे हैं। भोजपुरी सिनेमा के कुछ सितारे हिंदी पट्टी के शोज-फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।