Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीSmriti Sinha opens about affair with Pawan Singh amid his divorce process - Entertainment News India

तलाक की प्रक्रिया के बीच स्मृति सिन्हा से जुड़ा पवन सिंह का नाम, अब एक्ट्रेस ने कही ये बात

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक ले रहे हैं। उनका यह केस कोर्ट में चल रहा है। दूसरी ओर पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ जुड़ रहा है।

तलाक की प्रक्रिया के बीच स्मृति सिन्हा से जुड़ा पवन सिंह का नाम, अब एक्ट्रेस ने कही ये बात
Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईTue, 31 May 2022 04:12 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी के पावरस्टार कहलाने वाले पवन सिंह अपनी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से तो छाए ही रहते हैं। इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक ले रहे हैं। उनका यह केस कोर्ट में चल रहा है। दूसरी ओर पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ जुड़ रहा है। तलाक के बीच अफेयर को लेकर पवन सिंह को घेरा जा रहा है। अभी तक उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा है लेकिन स्मृति सिन्हा ने इस रिश्ते पर बात की है।

‘नाम जोड़ना गलत’


स्मृति ने कहा कि केवल वो ही नहीं पवन सिंह के साथ कई एक्ट्रेसेस लगातार काम कर चुकी हैं। उनका कहना है कि दर्शक बहुत समझदार हैं और वो सब जानते हैं। न्यूज 18 के साथ बातचीत में स्मृति सिन्हा कहती हैं कि ‘मैं इंडस्ट्री में नई नहीं हूं और ना ही पवन सिंह नए हैं। ऐसा पहले भी रहा है कि पवन सिंह के साथ कई एक्ट्रेसेस ने लगातार काम किया है। पवन सिंह के तलाक की प्रक्रिया चल रही है और उसमें मुझे जोड़ा जा रहा है। दर्शकों ने इसका जवाब दे दिया है वो सब जानते हैं। पवन सिंह के तलाक की प्रक्रिया दो साल से चल रही है और मैंने अभी 4-5 महीने से उनके साथ काम करना शुरू किया है। इस तरह के आरोप बिल्कुल गलत हैं।‘

पवन सिंह की तारीफ की


पवन सिंह की तारीफ करते हुए स्मृति सिन्हा ने कहा, ‘वो बड़े दिल के इंसान हैं और यारों के यार हैं। वो हमेशा साथ देते हैं। ये उनकी बड़ी क्वालिटी है। फिर पवन सिंह की लोकप्रियता इतनी है कि अगर वो किसी को देख भर लें तो वो खबर होती है। निजी तौर पर देखें तो हम दोस्त हैं ओर एक दूसरे का सम्मान करते हैं। 

‘सोशल मीडिया पर फैलाईं जा रहीं अफवाहें’


स्मृति ने कहा कि सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें फैलाईं जा रही हैं। उन्होंने सभी से रिक्वेस्ट कि कुछ भी ऐसा ना करें जिससे वो और उनका परिवार प्रभावित हो। 
 

ऐप पर पढ़ें