Delhi Se Ticket Leke: माही श्रीवास्तव से नहीं सही जा रही है अपने पिया से जुदाई, कहा - 'दिल्ली से टिकट लेके'

Jan 05, 2024 08:47 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

माही श्रीवास्तव ने अपने एक्सप्रेसशन और हॉट अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। गाने में माही का ट्रेडिशनल लुक भी काफी जोरदार लग रहा है।

Delhi Se Ticket Leke: माही श्रीवास्तव से नहीं सही जा रही है अपने पिया से जुदाई, कहा - 'दिल्ली से टिकट लेके'

Delhi Se Ticket Leke: भोजपुरी इंडस्ट्री में आज माही श्रीवास्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। माही आज निर्माता निर्देशक की पहली पसंद बनीं हुई हैं। अपने करियर में माही ने कई सपरहिट गाने दिए हैं। उनका हर गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाता है। फैंस भी उनके गानों को हाथों -हाथ लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी माही की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच माही का एक और नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल 'दिल्ली से टिकट लेके' है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

रिलीज होते ही छा गया शिवानी सिंह का गाना 
'दिल्ली से टिकट लेके' गाने को शिवानी सिंह ने अपनी आवाजा दी है। इस सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। जिसे दर्शक कोफी पसंद कर रहे हैं। गाने को सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाकर इसमें जान डाल दी है। वहीं, माही श्रीवास्तव ने अपने एक्सप्रेसशन और हॉट अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। गाने में माही का ट्रेडिशनल लुक भी काफी जोरदार लग रहा है।   

कुछ ऐसे हैं गाने के बोल
शिवानी सिंह के 'दिल्ली से टिकट लेके' गाने में माही श्रीवास्तव से कहती हैं, 'देत जवानी रहे ओरहन हो, पिया से मिले के करत रहे मन हो... का कहीं हो... देत जवानी रहे ओरहन हो, पिया से मिले के करत रहे मन हो... पूआ नियन कइ दिहले रोवाले थकाल के, दिल्ली से टिकट लेके अइले तत्काल के, सूत गइले किल्ली केवाड़ी में डाल के...'। 'दिल्ली से टिकट लेके'  को सिंगर शिवानी सिंह ने गया है। इसको माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। 

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।