फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment BhojpuriShilpi Raj Vijay Chauhan New Bhojpuri Song Rasgulla Release On Youtube

शिल्पी राज के नए गाने 'रसगुल्ला' ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा

शिल्पी राज और विजय के 'रसगुल्ला' म्यूजिक वीडियो में काजल कश्यप के साथ विजय चौहान नजर आए हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है।

   शिल्पी राज के नए गाने 'रसगुल्ला' ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा
Priti Kushwahaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 11 Sep 2023 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक नए गाने रिलीज होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी वॉयस क्वीन शिल्पी राज अपना एक नया गाना लेकर आई हैं। इस गाने का टाइटल 'रसगुल्ला' है। गाने को शिल्पी के साथ सिंगर विजय चौहान ने भी अपनी आवाज दी है। 'रसगुल्ला' सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

'रसगुल्ला' में काजल ने जमकर लगाए ठुमके
शिल्पी राज और विजय के 'रसगुल्ला' म्यूजिक वीडियो में काजल कश्यप के साथ विजय चौहान नजर आए हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। बता दें कि यह गाना त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है। अब तक इसे काफी व्यूज मिल चुके हैं। गाने में दिखाया गया है कि काजल तीन साल बाद जब मायके आती हैं तो उनकी मुलाकात उनके पुराने प्रेमी विजय से होती है। विजय, काजल से पूछते हैं कि इतने दिनों तक मेरी याद नहीं आई। इसी मीठी नोकझोंक को इस गाने में दिखाया गया है।

 

गाने को लेकर शिल्पी ने कही दिल की बात
'रसगुल्ला'  गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, इस गाने को जिसने भी सुना है और जिसने नहीं सुना एक बार जरूर सुनें। ये एक फुलऑन एंटरटेनिंग सॉन्ग है। इस गाने में लोक संगीत का फ्लेवर है। संगीत के बदलते दौर में ऐसे गाने हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखने में मददगार होता है। बता दें कि गाने के संगीतकार विकास यादव हैं। निर्माता कुमार आलम हैं। कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। वीडियो डायरेक्टर राजेश गुप्ता और क्रिएटिव डायरेक्टर नयन मौर्य हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े