Sanam Mere Humraaz Trailer: लंदन में रोमांस करने पहुंचे रितेश पांडे, OTT पर इस दिन देख पाएंगे फिल्म
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे की फिल्म 'सनम मेरे हमराज' का ट्रेलर रविवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रितेश के साथ एक्ट्रेस हर्षिका की जोड़ी है। फिल्म सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी।

भोजपुरी भाषा की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बीते दिनों आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री की काफी चर्चा रही। रवि किशन की कमेंट्री सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसी तरह अब भोजपुरी फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने लगी हैं। एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। रितेश पांडे स्टारर 'सनम मेरे हमराज' का ट्रेलर रविवार को रिलीज हो गया है। इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
प्यार और साजिश का खेल
फिल्म में रितेश पांडे के साथ एक्ट्रेस हर्षिका हैं। इसकी कहानी लंदन में सेटअप है। ट्रेलर में लंदन के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। प्रोमो की शुरुआत में रितेश पांडे बताते हैं कि वह मौज मस्ती करने आए हैं। फिल्म में उनका नाम विजय है। एक्ट्रेस के साथ वह रोमांस करते हैं तभी विलेन की एंट्री होती है। रितेश पांडे के फैन्स उनकी इस आने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। ट्रेलर में 3 गाने दिखाए गए हैं। जिसमें रितेश पांडे लंदन की सड़कों पर डांस करते दिखते हैं। वीडियो को यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे 18 जून को जियो सिनेमा पर फ्री देख सकते हैं। ट्रेलर के साथ लिखा गया है, 'प्यार षड्यंत्र और रारज क्या है विजय की असली कहानी? देखिए सनम मेरे हमराज, 18 जून से जियो सिनेमा पर।'