फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment BhojpuriRavi Kishan and Rani Chatterjee Bhojpuri superhit song Jayisan Sochale Rahi

दुल्हन के जोड़े में रानी चटर्जी को एकटक देखते रहे रवि किशन, गाने ने मचाया कोहराम

रवि किशन की फिल्म देवरा बड़ा सतावेला भोजपुरी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इसमें उनके साथ रानी चटर्जी थीं। फिल्म में पवन सिंह और मोनालिसा ने भी अहम रोल किए। इसी फिल्म का एक गाना सुनाते हैं।

दुल्हन के जोड़े में रानी चटर्जी को एकटक देखते रहे रवि किशन, गाने ने मचाया कोहराम
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSat, 26 Aug 2023 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी कई फिल्मों ने कमाई के नए रिकॉर्ड सेट किए। केवल भोजपुरी ही नहीं उन्होंने हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्में भी की हैं। इन दिनों तो वह ओटीटी पर भी सक्रिय हैं। 2006 में उन्होंने 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया था और वह सेकेंड रनर अप रहे थे। 'बिग बॉस' के बाद वह घर-घर मशहूर हो गए। 2010 में रवि किशन ने फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' किया। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिलीं। इसमें उनके अपोजिट रानी चटर्जी थीं। 

आज भी हिट है रवि किशन का गाना
'देवरा बड़ा सतावेला' का गाना' जईसन सोचले रही वैसे धनिया मोर बाड़ी' आज भी खूब सुना जाता है। गाने की शुरुआत रवि किशन और रानी चटर्जी की शादी से होती है। दोनों की शादी की पहली रात है। रवि किशन, रानी चटर्जी को देखते हैं और उनकी ताारीफ करते हैं। यह फिल्म उनके करियर के शुरुआती दिनों में से एक है। दोनों का लुक तब काफी अलग था। 

3 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
इस गाने को कल्पना और पप्पू ओझा ने गाया है। इसे यूट्यूब पर वेव म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया। गाने को 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। भोजपुरी गानों पर अक्सर अश्लीलता और द्विअर्थी का आरोप लगता रहा है लेकिन यह गाना उससे बिल्कुल अलग है। लिरिक्स से लेकर म्यूजिक तक लोगों के दिलों को छू जाता है। गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया।

 

पवन सिंह और मोनालिसा भी दिखे थे साथ
फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' के अन्य कलाकारों की बात करें तो इसमें पवन सिंह, मोनालिसा और अवधेश मिश्रा ने अहम रोल निभाया। इसे राजकुमार पंडे ने डायरेक्ट किया और प्रोड्यूसर दिलीप जायसवाल थे। यह उस समय की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें