राकेश मिश्रा का नया गाना भतार भईल रसिया रिलीज, लुंगी पहन पारुल संग लगाए जमकर ठुमके

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

गाने में राकेश का खास अंदाज देख फैंस काफी खुश हैं। उन्होंने शर्ट के साथ लुंगी पहनी है और सिर पर गमछा बांधे डांस करते नजर आ रहे हैं।

राकेश मिश्रा का नया गाना भतार भईल रसिया रिलीज, लुंगी पहन पारुल संग लगाए जमकर ठुमके

 Bhatar Bhail Rasiya Song: भोजपुरी सुपर स्टार सिंगर एक्टर राकेश मिश्रा अपने गाने को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। राकेश का हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। फैंस भी उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब राकेश अपना एक और नया गाना लेकर आए हैं। राकेश का नया गाना "भतार भईल रसिया" रिलीज हो गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

गाने ने मचाया धमाल
राकेश मिश्रा के गाने "भतार भईल रसिया" को एस आर के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में फोक और आधुनिकता दोनों का गजब संगम देखने को मिल रहा है। इस गाने में राकेश मिश्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है, और उनके फैंस इस गाने को हाथों हाथ ले रहे हैं और रिलीज के बाद से यह धमाल भी मचा रही है। आने गाने "भतार भईल रसिया" को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा है कि इस गाने को सुनने के बाद आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। ये एक फुल टू मनोरंजन से भरा हुआ गाना है। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को भी यह खूब पसंद आए।

गाने में दिखा राकेश का अलग अंदाज
इस गाने में राकेश का खास अंदाज देख फैंस काफी खुश हैं। उन्होंने शर्ट के साथ लुंगी पहनी है और सिर पर गमछा बांधे डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल ठाकुर ने भी अपनी अदाओं और ठुमकों से गाने में आग लगा दी है। अब इस गाने को काफी व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के गीतकार आजाद सिंह और संगीतकार विशाल सिंह हैं।  

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।