Priyanka Singh Mahi Shrivastava Piyawa Ke Simwa Par Bhojpuri Chhath Song Release On Youtube प्रियंका सिंह का 'पियवा के सिमवा पर' छठ गीत रिलीज, फौजी पति के लिए मां से मांगी दुआ, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीPriyanka Singh Mahi Shrivastava Piyawa Ke Simwa Par Bhojpuri Chhath Song Release On Youtube

प्रियंका सिंह का 'पियवा के सिमवा पर' छठ गीत रिलीज, फौजी पति के लिए मां से मांगी दुआ

'पियवा के सिमवा पर' गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि बड़ी श्रद्धा भक्ति से छठ माता की पूजा की तैयारी माही श्रीवास्तव अपने पति आकाश यादव के साथ कर रही हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 13 Nov 2023 05:39 PM
share Share
Follow Us on
प्रियंका सिंह का 'पियवा के सिमवा पर' छठ गीत रिलीज, फौजी पति के लिए मां से मांगी दुआ

Piyawa Ke Simwa Par Bhojpuri Chhath Song: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा करीब आ चुका है। लोग छठ पूजा की तैयारियों में जोरों से जुटे हैं। आस्था और विश्वास के इस पर्व में अगर छठ गीत सुनने को मिल जाए तो इस त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में हर साल सिंगर्स छठ से पहले अपना छाठ गीत लेकर आते हैं। इसी बीच अब प्रियंका सिंह भी अपना नया छठ गीत लेकर आई हैं। उनका ये गाना देशभक्ति से लबरेज है। इस गाने के बोल 'पियवा के सिमवा पर' है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

माही श्रीवास्तव की शानदार अदाकारी 
देशभक्ति से ओतप्रोत 'पियवा के सिमवा पर' गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने बेहद शानदार अदाकारी से सबका दिल जीता है। गाने में माही ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक सबका मन मोह रहा है। इस गाने में माही एक फैजी की पत्नी के किरदार में हैं और उनके पति का रोल अभिनेता आकाश यादव ने निभाया है। 

कुछ ऐसा है वीडियो सॉन्ग
'पियवा के सिमवा पर' गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि बड़ी श्रद्धा भक्ति से छठ माता की पूजा की तैयारी माही श्रीवास्तव अपने पति आकाश यादव के साथ कर रही हैं। तभी माही के पति को सीमा पर वापस ड्यूटी ज्वॉइन करने कॉल आता है और बॉर्डर पर देश की रक्षा हेतु तैनात हो जाता है। तब माही श्रीवास्तव अकेले ही छठ पूजा करती है और छठ माता से निहोरा करते हुए कहती हैं, 'भाखत तानी भर सइयां घरे जहिया आईब, आंगना में अपना ता कोसिया भराईब, कि कतही झुकस न सूरज माई देदेब अपना तेजि, हमरा पियवा के सिमवा पे राखब सहेजि... हमरा पियवा के सिमवा पे राखब सहेजि, हमरा पियवा के सिमवा पर...'। ये गाना आपको इमोशनल कर देगा। इसके गीतकार मुकेश मिश्रा के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार विनीत शाह ने। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।