फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजन भोजपुरीमर्डर या सुसाइड? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आई भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की वजह

मर्डर या सुसाइड? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आई भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की वजह

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हत्या हुई है या फिर उन्होंने सुसाइड किया है? इस बात का पता तो पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा लेकिन, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में एक अहम बात सामने आई है।

मर्डर या सुसाइड? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आई भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की वजह
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 29 Mar 2023 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में यह साफ अक्षरों में लिखा हुआ है कि आकांक्षा के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं और उनकी मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई हैं। हालांकि, अभिनेत्री के परिवार वाले इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया। अब सवाल यह उठता है कि पुलिस किस एंगल से इस केस की जांच करेगी?

लिव-इन में रहते थे आकांक्षा और समर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब भी अलग-अलग एंगल से इस केस की जांच कर रही है। इस वक्त पुलिस अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड समर सिंह की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि आकांक्षा की आत्महत्या के पीछे समर सिंह का हाथ हो सकता है। बता दें, आकांक्षा और समर सिंह लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों वाराणसी में एक साथ रहते थे।

पुलिस ने कही ये बात
मीडिया से हुई बातचीत में पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात आकांक्षा दुबे और समर सिंह साथ में थे। दोनों एक पार्टी में गए थे। हालांकि, आत्महत्या वाली रात जब आकांक्षा पार्टी के बाद होटल वापस आई थीं तब उनके साथ समर सिंह नहीं थे। बल्कि एक अनजान शख्स था। वह उन्हें छोड़ने उनके कमरे में गया और 17 मिनट तक वहीं रहा। 

माता-पिता को इस शख्स पर है शक
आकांक्षा की मौत के बाद उनकी मां मधु दुबे ने समर सिंह पर शक जताया है। उनका कहना है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी। भोजपुरी एक्ट्रेस की मां ने ये तक कहा कि संजय सिंह के साथ-साथ उसका भाई भी इस साजिश में शामिल है।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।