फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment BhojpuriPawan Singh romanced with Sanchita Banerjee in the park Tohra Galiya Ke Dimpal

पवन सिंह ने संचिता बनर्जी के साथ पार्क में किया रोमांस, 'गलिया के डिंपल' देख हुए फिदा

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और संचिता बनर्जी ने फिल्म क्रैक फाइटर में साथ काम किया था। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और यह उस साल ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी फिल्म का एक गाना सुनाते हैं।

पवन सिंह ने संचिता बनर्जी के साथ पार्क में किया रोमांस, 'गलिया के डिंपल' देख हुए फिदा
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईFri, 15 Sep 2023 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री पर सालों से राज करते आ रहे हैं। कई एक्ट्रेसेस के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी और उन्हें सराहा गया। पवन का जन्म बिहार के आरा जिले के जोखरी गांव में हुआ। सिंगिंग में करियर की शुरुआत करने वाले पवन ने अपने चाचा अजीत सिंह से गाना सीखा। एक बार जब वह गाते हुए मशहूर हो गए तो फिर एक्टिंग में कदम रखा। आज उनकी गिनती भोजपुरी के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती है।  साल 2019 में पवन ने फिल्म 'क्रैक फाइटर' किया था। इसमें उनके साथ संचिता बनर्जी थीं। इसी फिल्म का एक गाना 'तोहरा गलिया के डिंपल' सुनाते हैं।

पर्दे पर दोनों का रोमांस
गाने को पवन सिंह के साथ अलका सिंह पहाड़िया ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स जाहिद अख्तर के हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। इस फिल्म को सुजीत कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया था। गाना 'तोहार गलिया के डिंपल' को यूट्यूब के वेव म्यूजिक पर रिलीज किया गया। वीडियो में पवन और संचिता की जोड़ी छा गई। उनके  बीच की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। गाने को एक पार्क में फिल्माया गया है जहां दोनों रोमांस करते हैं।

 

सुपरहिट हुई थी फिल्म
फिल्म 'क्रैक फाइटर' में पवन, संचिता के अलावा निधि झा, प्रदीप रावत, चांदनी सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी और लोटा तिवारी ने मुख्य रोल किया। यह फिल्म 21 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 3 करोड़ में बनी इस फिल्म ने ताबडतोड़ कमाई करते हुए 20 करोड़ जुटा लिए थे। पवन ने फिल्म रिलीज से पहले बताया था कि यह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म है। पवन ने फिल्म में जोरदार एक्शन सीन दिए थे। वह एंग्री यंग मैन के अवतार में नजर आए। संचिता की बात करें तो लोग उन्हें फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' से जानते हैं। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े