Bhojpuri Song: आस्था के साथ पवन सिंह का पलंग तोड़ रोमांस, गाना इतना रोमांटिक मिले 111 मिलियन व्यूज

Dec 22, 2023 08:59 pm ISTShrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

पवन सिंह का हर एक गाना आसानी से मिलियन व्यूज ला देता है। उनका ऐसा ही एक ब्लॉकबस्टर गाना राजा जी है। इसे पवन के साथ शिवानी सिंह ने गाया है। वीडियो में वह एक्ट्रेस आस्था सिंह के साथ रोमांस कर रहे हैं।

Bhojpuri Song: आस्था के साथ पवन सिंह का पलंग तोड़ रोमांस, गाना इतना रोमांटिक मिले 111 मिलियन व्यूज

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज से अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते रहते हैं। उनके गानों पर इतने ताबड़तोड़ व्यूज आते हैं जिससे भोजपुरी गानों की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह पवन सिंह का ही पावर है कि गानों को कम बजट में फिल्माने के बावजूद वह व्यूज के मामले में रिकॉर्ड तोड़ते दिखते हैं। उनकी आवाज ही फैन्स को खींचने के लिए काफी है। आज उनका एक पॉपुलर गाना सुनाते हैं जिसने रिलीज के 5 महीने में तहलका सा मचा दिया।

बेडरूम से लेकर ड्राइंग रूम में रोमांस
पवन सिंह का यह गाना 'राजा जी' है जो कि इसी साल 30 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। गाने में एक्ट्रेस आस्था सिंह हैं जो पवन के साथ रोमांस करती हैं। वीडियो में सबसे पहले पवन ऑफिस में होते हैं और काम करते हैं तभी उनको अपनी पत्नी की याद आती है और वह घर पहुंचते हैं। दोनों ड्रॉइंग रूम से लेकर बेडरूम तक में रोमांस करते हैं। गाने को एक घर में शूट किया गया है और कोई बैकग्राउंड डांसर नहीं है। गाने में केवल उन दोनों को ही दिखाया गया है।

अभी तक मिले 111 मिलियन व्यूज
वीडियो यूट्यूब के आदिशक्ति फिल्म्स चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स राइटर कुंदन प्रीत हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। इसका कम्पोजिशन सरगम आकाश का है। वीडियो को सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने डायरेक्ट किया है। इसे 111 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी लोग इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Shrilata

लेखक के बारे में

Shrilata

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।