Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीpawan singh namrata malla song new song lal ghaghra title controversy - Entertainment News India

रिलीज होते ही विवाद में आ गया पवन सिंह, नम्रता मल्ला का 'लाल घाघरा' गाना, जानें मामला

Lal Ghaghra Video: पवन सिंह औऱ नम्रता मल्ला का गाना लाल घाघरा हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे अब तक 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अब गाने को लेकर विवाद की खबरें हैं। यहां जानें क्या है पूरा मामला।

रिलीज होते ही विवाद में आ गया पवन सिंह, नम्रता मल्ला का 'लाल घाघरा' गाना, जानें मामला
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 16 Sep 2022 04:22 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना  लाल घाघरा रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। विवाद गाने के टाइटल को लेकर है। दरअसल खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की काफी पहले रिलीज हो चुकी फिल्म डोली सजा के रखना में भी इसी टाइटल का गाना है। अब पवन सिंह ने भी अपने गाने का टाइटल लाल घाघरा रखा है तो इस पर विवाद हो रहा है। पवन सिंह के गाने में नम्रता मल्ला हैं। यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

2021 में आया था खेसारीलाल का गाना

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच गानों के टाइटल का क्लैश सुर्खियों में है।  खेसारीलाल यादव की फिल्म का गाना ‘लाल घाघरा’ नवंबर 2021 में ही रिकार्ड किया गया था। लाल घाघरा टाइटल से ही पवन सिंह का गाना भी रिलीज हो जाने से क्लैश हो रहा है। सुगबुगाहट है कि गाने की वजह से खेसारीलाल यादव और पवन सिंह के बीच तल्खी बढ़ सकती है। 

15 मिलियन से ज्यादा व्यूज

बात करें पवन सिंह के गाने लाल घाघरा की तो इसे यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह के साथ नम्रता मल्ला ने अपने बोल्ड मूव्स दिखाए हैं। गाने के सिंगर पवन राज और शिल्पी सिंह हैं।

ऐप पर पढ़ें