फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment BhojpuriPawan Singh Kajal Raghwani romantic bhojpuri song Ganna Bech Ke Chumma

काजल राघवानी को देखते ही पवन सिंह का आया दिल, एक चुम्मा के लिए लाखों लुटाने को तैयार

Bhojpuri: पवन सिंह और काजल राघवानी भोजपुरी के दो बड़े सुपरस्टार्स हैं। उन्होंने फिल्म 'सरकार राज' में काम किया था। इसी फिल्म का एक गाना है जिसमें दोनों तगड़ा रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

काजल राघवानी को देखते ही पवन सिंह का आया दिल, एक चुम्मा के लिए लाखों लुटाने को तैयार
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईTue, 12 Sep 2023 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह के गानों की हमेशा ही धूम रहती है। उनके कुछ गानों के व्यूज तो सैकड़ों मिलियंस में होते हैं। ऐसा तो बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स के गानों के व्यूज भी नहीं जाते हैं। पवन सिंह का ऐसा ही एक धमाकेदार गाना सुनाते हैं जो उन्होंने काजल राघवानी के साथ किया था। दोनों ही भोजपुरी के बड़े सितारे हैं ऐसे में जब वे साथ आ जाएं तो तहलका मचना तय है। दोनों ने फिल्म 'सरकार राज' में काम किया। इसी फिल्म का गाना 'गन्ना बेच के चुम्मा' सुनाते हैं तो आज भी बहुत सुना जाता है।

पवन सिंह की आवाज का चला जादू
पवन सिंह एक्टिंग में तो हैं ही दमदार। उनकी आवाज उससे भी ज्यादा पसंद की जाती है। वह अपने ज्यादातर गाने खुद ही गाते हैं। पवन सिंह ने करियर की शुरुआत सिंगर के तौर पर ही थी। बाद में जब उनकी आवाज का जादू चल गया तो एक्टिंग में हाथ आजमाया और यहां भी हिट रहे। 'सरकार राज' के इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह और मधुकर आनंद ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स मुन्नी लाल के हैं और म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं।

 

100 मिलियंस पहुंचने वाला है व्यूज
फिल्म सरकार में पवन सिंह के साथ एक दो नहीं बल्कि चार हीरोइनें थीं। काजल राघवानी के अलावा मोनालिसा, रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह ने फिल्म में काम किया था। इसका गाना 'गन्ना बेच के चुम्मा' सुपरहिट हुआ। गाने में पवन सिंह कहते हैं, 'गन्ना बेचके चुम्मा लेहब हम बैसाख में, देबू चाहे एक लाख में।' काजल ने सिल्वर कलर का बोल्ड आउटफिट पहना है। पवन सिंह उनके साथ रोमांटिक डांस करते हैं। गाने को यूट्यूब पर वेव म्यूजिक पर रिलीज किया गया और इसे अभी तक 98 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जल्द ही यह आंकड़ा 100 करोड़ के पार हो जाएगा। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े