लुंगी पहने पवन सिंह का देसी अवतार, चांदनी सिंह के साथ हुए रोमांटिक
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह का गाना धनिया ए जान हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। कुछ ही दिनों में इसे 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपने लुक्स से भी वाहवाही लुटते हैं। म्यूजिक वीडियोज में वह फुल टशन में दिखते हैं और डिजाइनर कपड़ों में उनका अलग ही स्वैग होता है लेकिन इस बार पवन सिंह का देसी अवतार में हैं। उनके लेटेस्ट गाने 'धनिया ए जान' में वह कोई सूट-बूट पहने नहीं हैं बल्कि एक गांव वाले बने हैं और उन्होंने हाफ शर्ट के साथ लुंगी पहना है। कंधे पर उन्होंने गमछा रखा है। वह खेती का काम में जुटे हैं।
खेती सिखाने लगे पवन सिंह
पवन सिंह के साथ इस गाने में चांदनी सिंह हैं। चांदनी सिंह ने भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियोज किए हैं। वीडियो की शुरुआत पवन सिंह से होती है। वह खेत में ट्रैक्टर चलाते हैं। चांदनी सिंह उनके लिए खाना लेकर खेत में पहुंचती हैं। पवन सिंह कहते हैं उन्हें पैसे कमाने के लिए परदेस जाना है। यह सुनकर चांदनी सिंह परेशान हो जाती हैं। वह उन्हें बताकर जाते हैं कि जब वह चले जाएं तो खेत में क्या क्या करना है जिससे खेती होती रहे।
गाने की धुन पर थिरके
आगे गाने में पवन सिंह खेत में बीज डालते हैं। वह खाने का पूरा इंतजाम करके जाने वाले हैं। दोनों गाने की धुन पर ताल से ताल मिलाते हुए थिरकते हैं और उनके बीच रोमांस होता है। इस गाने को पवन सिंह और भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक विकास यादव का है। वीडियो को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। यह गाना 14 सितंबर 2023 को यूट्यूब पर उषा फिल्म्स चैनल पर रिलीज किया गया। इसे अभी तक 3.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।