लाल घाघरा पहन कोमल ने पवन सिंह को रिझाया, साथ में लगा रोमांस का तड़का
पवन सिंह का कोई भोजपुीर गाना आए और यूट्यूब पर वह तहलका ना मचाए ऐसा हो ही नहीं सकता। 'तोहार मरजी' गाना कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ था और अभी तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का गाना 'तोहार मरजी' ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इस गाने को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और गाने पर रील्स बना रहे हैं। गाना जुलाई 2023 में रिलीज हुआ और अभी तक इसे 1 करोड़ 47 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'तोहार मरजी' में पवन सिंह के साथ कोमल सिंह हैं। उनकी जोड़ी ने भी भोजपुरी दर्शकों के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
पवन का एक और हिट गाना
गाने के बोल और संगीत की बात करें तो इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा का है। वीडियो को रवि पंडित ने डायरेक्टर किया है। इसके प्रोड्यूसर राज जायसवाल हैं। गाने की शुरुआत कोमल सिंह से होती है। वह गुडों से बचती हुई भागती हैं। तभी पवन सिंह मिलते हैं और वह कई गुंडों को मार देते हैं। बाकी जो बचे होते हैं वह डर से भाग जाते हैं। गाने के अगले सीक्वेस में पवन पर कोमल फिदा हो जाती हैं और वह उनके साथ ठुमके लगाती हैं।
पवन के साथ कोमल का डांस
कोमल ने लाल रंग का बोल्ड आउटफिट पहना है। वह पवन को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। उनकी इस जोड़ी ने आग लगा दी है। फैंस को अब इन दोनों के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है। 'तोहार मरजी' की जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है उसे देखते हुए यह साफ हो गया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को फैंस ने दिल से स्वीकार किया है।
फैन्स को पसंद आया गाना
वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर लिखते हैं, पावर स्टार पवन सिंह जैसा कोई नहीं। एक फैन ने कहा, जियो शेर पवन सिंह। एक फैन लिखते हैं, पवन सिंह जब गाते हैं तो उनकी आवाज में एक अलग ही फीलिंग आती है।
