'हरी-हरी ओढ़नी' पहने डिंपल सिंह ने दिखाए लटके-झटके, पवन सिंह का आया दिल
पवन सिंह का गाना हरी हरी ओढ़नी करीब एक साल पहले रिलीज हुआ और आज इस पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। पवन सिंह के साथ इस गाने में डिंपल सिंह हैं। वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है।

पवन सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। फैन्स उनकी आवाज के कायल हैं। फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के जरिए वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। आज उनकी गिनती भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकारों में होती है। उनका ऐसा एक गाना सुनाते हैं जिसने यूट्यूब पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा लिया है। पवन सिंह के लिए इतने व्यूज पाना कोई नया नहीं है और ना ही उनके लिए कोई बड़ी बात है। उनका तो कोई भी गाना आए उसे कुछ ही दिनों में लाखों लोग देख लेते हैं।
पवन के साथ अनुपमा ने दी आवाज
पवन सिंह का गाना 'हरी हरी ओढ़नी' 4 नवंबर 2022 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इस गाने को पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी के हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो के डायरेक्टर पवन पाल हैं। यह गाना यूट्यूब के डीआरएस चैनल पर रिलीज किया गया है।
कमर मटकाते हुए डिंपल का डांस
हरी हरी ओढ़नी पहनकर डिंपल सिंह ने गजब ढाया है। वीडियो की शुरुआत होती है, डिंपल जल्दबाजी में आती हैं और पवन सिंह से टकरा जाती है। आगे गाने की धुन पर दोनों साथ में डांस करते हैं। हरी-हरी ओढ़नी पहने डिंपल पर पवन सिंह का दिल आ जाता है। डिंपल कमर मटकाते हुए डांस करती हैं।
कमेंट सेक्शन में यूजर ने क्या लिखा
गाने के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बहुत शुभकामनाएं 300 मिलियन व्यूज के लिए।' एक ने लिखा, 'समय बदल गया है लेकिन पवन सिंह की आवाज नहीं बदली है। 'एक यूजर लिखते हैं, 'भोजपुरी के किंग पवन सिंह की आवाज में जैसे जादू सा है।' एक ने लिखा, 'जियो मेरे भोजपुरी शेर पवन सिंह।' एक फैन लिखते हैं, 'पवन सिंह का गाना घाघरा भी 300 मिलियन पार कर चुका है और अब यह रिकॉर्ड तोड़ता दिख रहा है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।