Neelkamal Singh romances with queen Shalini song Seyan Bhailu शालिनी के साथ नीलकमल ने बाइक पर किया रोमांस, 3 हफ्ते बाद भी ट्रेंड कर रहा गाना, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीNeelkamal Singh romances with queen Shalini song Seyan Bhailu

शालिनी के साथ नीलकमल ने बाइक पर किया रोमांस, 3 हफ्ते बाद भी ट्रेंड कर रहा गाना

भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह का गाना सेयान भइलू कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुआ लेकिन यह अभी भी ट्रेंडिंग में बना हुआ है। गाने में नीलकमल सिंह के साथ क्वीन शालिनी हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स ने पसंद किया।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 19 Nov 2023 08:02 PM
share Share
Follow Us on
शालिनी के साथ नीलकमल ने बाइक पर किया रोमांस, 3 हफ्ते बाद भी ट्रेंड कर रहा गाना

भोजपुरी के अधिकतर एक्टर एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करते हैं। ऐसे में उनके लिए किसी दूसरे सिंगर की जरूरत नहीं पड़ती और अपने गाने खुद ही गाते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव तो ऐसे एक्टर हैं जो पहले सिर्फ गाने ही गाते थे। जब वे हिट हुए तो फिर एक्टिग में हाथ आजमाया। इस रिपोर्ट में एक ऐसे ही भोजपुरी स्टार का गाना सुनाते हैं जिन्होंने अदाकारी के साथ गायिकी में भी झंडा बुलंद किया है। यह स्टार हैं नीलकमल सिंह, जिनका लेटेस्ट गाना 'सेयान भइलू' धूम मचाए हुए है।

गाने को 8 मिलियंस से ज्यादा व्यूज
नीलकमल का यह गाना तीन हफ्ते पहले रिलीज हुआ लेकिन यह अभी भी 89वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे अभी तक 8.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ क्वीन शालिनी हैं। नीलकमल सिंह उनके साथ कभी बाइक पर बैठकर रोमाांस करते हैं तो कभी वे बार टेबल थिरकते हैं। गाने में नीलकमल फुल स्वैग में हैं। वहीं शालिनी ग्लैमरस अंदाज में हैं। दोनों फुल एनर्जी के साथ डांस करते हैं।

शिवानी पर नीलकमल का आया दिल
गाने को नीलकमल सिंह के साथ अनुपमा यादव ने गाया है। इसके लिरिक्स निक्की निहाल ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने में शालिनी कहती हैं वह पार्लर जाती हैं और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कों के पैसे खर्च करवाती हैं। तब नीलकमल गाते हैं, लगता है अब वह बड़ी हो गई हैं। उनका दिल शिवानी पर आ गया है।

 

फैन्स ने बताया ट्रेंडिंग स्टार
नीलकमल के फैन्स उन्हें ट्रेंडिंग स्टार बता रहे हैं। एक यूजर कहते हैं, रियल ट्रेंडिंग स्टार नीलकमल सिंह वापस आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, आवाज के बेताब बादशाह हमारे नीलकमल सिंह भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फेमस है। एक ने कहा, आप कमाल का कंटेंट देते हैं। सलाम है आपको।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।