फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Bhojpurineelkamal singh bhojpuri song with neelam giri got 22 millions

नीलम गिरी के साथ कभी प्यार तो कभी नोक-झोंक, नीलकमल सिंह बोले- काहे फेर के सुतेलु करवटिया

नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना काहे फेर के सुतेलु करवटिया कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ और अभी तक इसे 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को नीलकमल के साथ अनुपमा ने अपनी आवाज दी है।

नीलम गिरी के साथ कभी प्यार तो कभी नोक-झोंक, नीलकमल सिंह बोले- काहे फेर के सुतेलु करवटिया
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 20 Nov 2023 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी स्टार नीलकमल ने कुछ दिनों पहले गाना सेयान भइलू रिलीज किया। इस गाने को उन्होंने खुद ही गाया था। 3 हफ्ते में ही इस गाने को 9 मिलियन व्यूज मिल गए। भोजपुरी स्टार का एक और गाना काहे फेर के सुतेलु करवटिया यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस नीलम गिरी हैं। गाने को सुनकर आप भी कहेंगे भोजपुरी का यह परफेक्ट रोमांटिक गाना है। इसे नीलकमल के साथ अनुपमा यादव ने गाया है। 

22 लाख मिले व्यूज
नीलकमल सिंह और नीलम गिरी गाने में पहले सीढ़ी पर बैठकर रोमांस करते हैं। नीलम उन्हें खुद से दूर हटाती हैं लेकिन नीलकमल रोमांस का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उनके डांस स्टेप्स देखकर थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो को वेव म्यूजिक चैनल पर 7 नवंबर को रिलीज किया गया है और इसे अभी तक 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं। 

फैन्स को भाया गाना
गाने में नीलकमल अपना प्यार जाहिर करते हैं और एक्ट्रेस को रसगुल्ला कहते हैं। दोनों के बीच नोक-झोंक चलती रहती हैं और आखिर में नीलम  मान जाती हैं। फिर साथ में दोनों जोरदार डांस करते हैं। गाने के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, स्टाइलिश स्टार नीलकमल सिंह। एक ने कहा, पूरी दुनिया आपकी दीवानी हो गई है आवाज के बादशाह ट्रेंडिंग स्टार नीलकमल सिंह। एक यूजर लिखते हैं, जब भी मन न लगे नीलकमल भैया को एक बार सुनने के बाद इनके गाने में खो जाता हू।

 

पवन सिंह को पछाड़ा
नीलकमल का जन्म बिहार के बक्सर में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में की। वह अपने म्यूजिक एलबम के लिए जाने जाते हैं। दिसंबर 2022 में उनके गाने जुदाई ने व्यूज के मामले में पवन सिंह के गाने लाल घाघरा को पछाड़ दिया था। वह अपने ज्यादातर गाने खुद के यूट्यूब चैनल पर रिलीज करते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें