Neelkamal Singh and Srishti Uttarakhandi bhojpuri song Kamariya Gole Gole Dole नीलकमल सिंह का डोला मन, जब सृष्टि उत्तराखंडी ने लचकाई कमरिया, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीNeelkamal Singh and Srishti Uttarakhandi bhojpuri song Kamariya Gole Gole Dole

नीलकमल सिंह का डोला मन, जब सृष्टि उत्तराखंडी ने लचकाई कमरिया

भोजपुरी का एक सुपरहिट गाना सुनाते हैं जिसे नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी पर फिल्माया गया है। इस गाने में सृष्टि खूब कमर लचकाती हैं। उनकी अदाएं किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 17 Sep 2023 07:06 PM
share Share
Follow Us on
नीलकमल सिंह का डोला मन, जब सृष्टि उत्तराखंडी ने लचकाई कमरिया

नीलकमल सिंह का एक गाना इस साल की शुरुआत में रिलीज हुआ और अब यह गाना रिकॉर्ड नंबर के व्यूज तक पहुंच गया है। भोजपुरी के गाने वैसे भी आते ही छा जाते हैं और अगर जाने-माने एक्टर्स पर वीडियो फिल्माया गया हो तब तो यह देखते ही देखते वायरल हो जाता है। नीलकमल सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार हैं। उनका ऐसा ही एक सुपरहिट गाना 'कमरिया गोले गोले डोले राजा जी' है, जो कि सुनते ही जुबां पर चढ़ जाता है। वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी हैं। 

फैन्स ने किया पसंद
भोजपुरी के ज्यादातर एक्टर्स अपने गाने खुद ही गाते हैं। नीलकमल सिंह भी उनमें से एक हैं। इसमें उनका साथ शिल्पी राज ने दिया है। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी के हैं और म्यूजिक डायरेक्टर सत्येंद्र के हैं। वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। नीलकमल सिंह के कई फैन्स ने कमेंट सेक्शन में कहा कि वह जब भी गाना लेकर आते हैं उसमें एक फ्रेशनेस होती है।

 

14 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज
गाना 'कमरिया गोले गोले डोले राजा जी' को अलग-अलग लोकेशन पर खूबसूरती के साथ फिल्माया गया। नीलकमल सिंह और सृष्टि पूरे वीडियो में कई आउटफिट में दिखते हैं। गाने के लिरिक्स के मुताबिक सृष्टि अपनी कमरिया भी खूब लचकाती हैं। उनकी नशीली अदाओं पर नीलकमल सिंह भी मर मिटते हैं। उनके इस गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया। तभी तो इसे 14 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। गाने को 10 करोड़  2023 को यूट्यूब के वेव म्यूजिक एंटरटेनमेंट पर रिलीज किया गया। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।