आशा भोसले के हिट गाने 'ये गोटेदार लहंगा' का सुनिए भोजपुरी वर्जन, नीलकमल ने डांस से मचाया बवाल
Bhopuri Song: नीलकमल सिंह और शिल्पी राघवानी का 'ये गोटेदार लहंगा' हिट गाना है। इस गाने को यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे नीलकमल के साथ पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है।

भोजपुरी गानों में अधिकतर 'लहंगा' और 'घाघरा' शब्द सुने जाते हैं। इन गानों को लोग बहुत पसंद भी करते हैं। पवन सिंह का 'लाल घाघरा' तो आपने सुना ही होगा जो कि भोजपुरी के सबसे हिट गानों में से है। अब सुनिए नीलकमल सिंह का 'ये गोटेदार लहंगा' गाना। इसे नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी सिंगिंग स्टार शिल्पी राज ने गाया है। एक्ट्रेस के रूप में शिल्पी राघवानी हैं। वह गाने में लहंगा पहन के आती हैं और नीलकमल को लुभाने की कोशिश करती हैं।
गाने को मिले लाखों व्यूज
'ये गोटेदार लहंगा' गाना सारेगमाम हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने का म्यूजिक, बीट और एक्टर्स के डांस ने लोगों का दिल लुभा लिया। 2022 में इसे रिलीज किया गया लेकिन आज भी यह फेवरेट बना हुआ है। भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में गाने ने एक नया रंग और जोश भर दिया है। वीडियो में शिल्पी राघवानी अपना हरा लहंगा पहने कमर मटकाती हैं। नीलकमल उनके लहंगे पर फिदा हो जाते हैं।
शादियों के लिए परफेक्ट नंबर
'ये गोटेदार लहंगा' के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने का निर्देशन आनंद कुमार ने किया है। यह गाना युवाओं की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। शादियों का सीजन है तो डांस करने के लिए परफेक्ट नंबर है।
हिंदी गाने की आएगी याद
'ये गोटेदार लहंगा' नाम से मूलत: हिंदी में गाना है जो कि फिल्म 'धर्मकांटा' का है। इस गाने को मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया है। फिल्म में राजेश खन्ना और रीना रॉय ने मुख्य भूमिकाएं कीं। भोजपुरी में आजकल ऐसे कई गाने बनने लगे हैं जिनके लिरिक्स की कुछ लाइनें हिंदी गानों से ली गई होती हैं।
लेखक के बारे में
Shrilataलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


