गोविंदा के गाने की आ जाएगी याद जब सुनेंगे 'नथुनिया पे गोली मारे', नीलकमल सिंह और नीलम ने ढाया गजब
Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का गाना 'नथुनिया पे गोली मारे' इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था और यह यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। म्यूजिक वीडियो को अभी तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह इन दिनों एक के बाद एक गाने ला रहे हैं। छठ से लेकर त्योहारी सीजन में उनके कई ऐसे गाने रहे जो लोगों को बहुत पसंत आए। नीलकमल का एक जोरदार म्यूजिक वीडियो 'नथुनिया पे गोरी मारे' इसी महीने 9 तारीख को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इसमें उनके साथ भोजपुरी की लोकप्रिय अदाकारा नीलम गिरी हैं। वह बोल्ड मूव्स करती हैं और नीलकमल भी उनके साथ डांस करने लगते हैं। इसे सुनने के बाद आपको गोविंदा का 'अंखियों से गोली मारे' याद आ जाएगा। गाने के बीच-बीच में वही धुन भी सुनाई पड़ती है।
लोगों की जुबां पर चढ़ा
गाने की शुरुआत नीलम गिरी से होती है जो एक मेले में गई होती हैं। जहां उससे एक गुंडा टकराता है। थोड़ी देर में नीलकमल की एंट्री होती है और गुंडे को सबक सिखाता है। वह उन्हें उठा-उठाकर पटकता है। जैसे हिंदी गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया था यह गाना भी वैसा ही है। इसे नीलकमल के साथ शिल्पी राज ने गाया है।
नीलकमल ने गुंडों को सिखाया सबक
वीडियो में आगे नीलकमल गुंडों से अखाड़े में भिड़ जाते हैं जहां पर वह उन्हें पछाड़ देते हैं। उनका यह मामला पंचायत तक पहुंच जाता है। गाने के लिरिक्स ऐसे है कि नथुनिया पे गोली मारकर यूपी और बिहार भी हिला दिया।
15 मिलियन मिले व्यूज
इस गाने को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी के हैं और म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। वीडियो को टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। केवल 20 दिन में गाने को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। लोगों को यह बहुत पसंद आया है। एक यूजर ने कहा, 'नीलमकल का गाना सुनकर मूड बन जाता है डांस का।' एक ने कहा, 'नीलकमल की आवाज में ऐसी ही मिठास बनी रहे।' एक ने कहा, 'बहुत ही अच्छा गाना है।'
लेखक के बारे में
Shrilataलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


