Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीNamrata Malla shows hot dance moves on Khesari Lal Yadav song

Bhojpuri: नम्रता मल्ला ने दिखाए हॉट डांस मूव्स, खेसारी लाल यादव के गाने पर थिरकीं

भोजपुरी की बोल्ड अदाकार नम्रता मल्ला (Namrata Malla) ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह खेसारी लाल यादव के गाने पर डांस कर रही हैं। नम्रता मल्ला ने ब्रालेट में अपनी हॉट अदाएं दिखाई हैं।

Bhojpuri: नम्रता मल्ला ने दिखाए हॉट डांस मूव्स, खेसारी लाल यादव के गाने पर थिरकीं
Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 29 Jan 2023 03:42 PM
हमें फॉलो करें

Namrata Malla Bhojpuri Video: भोजपुरी की मशहूर अदाकारा नम्रता मल्ला अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। हॉट अदाओं से वह अन्य एक्ट्रेसेस को कहीं पीछे छोड़ देती हैं। नम्रता बेली डांस बहुत खूबसूरती से करती हैं। फैन्स तो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की शकीरा तक कहते हैं। सोशल मीडिया पर नम्रता अपने डांस वीडियो को शेयर करती रहती हैं जिन्हें देखकर फैन्स आहें भरते हैं। एक बार फिर से उन्होंने डांस की झलक दिखाई है। वह खेसारी लाल यादव के गाने पर कमर मटका रही हैं।

फैन्स के दिलों की बढ़ाई धड़कनें
नम्रता ने ब्लैक कलर का ब्रालेट पहना है और शॉर्ट स्कर्ट कैरी किया। बालों को हल्का कर्ल करके उन्होंने खुला रखा है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- #laalghagra. बैकग्राउंड में तबला गाना चल रहा है जिसे खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है। नम्रता इस पर लिंप सिंक करती हैं। नम्रता की बोल्ड अदाएं देखकर एक यूजर लिखते हैं, आउटस्टैंडिंग गॉर्जियस ब्यूटी क्वीन। एक यूजर ने कहा, आप पर यूं ही नहीं लाखों मर मिटते हैं। एक ने कहा, जबरदस्त। 
 

फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर
नम्रता का यह लुक देखकर ठंड में भी फैन्स के पसीने छूट रहे हैं। उन्होंने फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। टोन्ड फिगर की मालकिन नम्रता अपने एब्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। वैसे तो नम्रता को लोग भोजपुरी फिल्मों से जानते हैं लेकिन उन्होंने साउथ में भी काफी काम किया है। वह कई बार साउथ के गानों पर भी वीडियो शेयर करती हैं।
 

ऐप पर पढ़ें