Namrata Malla and Khesari Lal Yadav song Tabla got more than 127 million views नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव के इस गाने के आगे बाकी सारे फेल, 127 मिलियन से ज्यादा व्यूज, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीNamrata Malla and Khesari Lal Yadav song Tabla got more than 127 million views

नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव के इस गाने के आगे बाकी सारे फेल, 127 मिलियन से ज्यादा व्यूज

खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की जोड़ी स्क्रीन पर खूब जचती है। उन्होंने गाना 'तबला' में साथ काम किया था। इसमें उनके बीच सिजलिंग केमेस्ट्री दिखी। यूट्यूब पर इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिले हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 8 Aug 2023 12:41 PM
share Share
Follow Us on
नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव के इस गाने के आगे बाकी सारे फेल, 127 मिलियन से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी के गाने यूट्यूब पर खूब देखे और सुने जाते हैं। उनके व्यूज देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है। भोजपुरी गानों के लिए 10-12 मिलियन व्यूज तो सामान्य है। आज एक ऐसा गाना सुनाते हैं जिसने इस मामले में कई हिट गानों को पछाड़ दिया है। गाना 'तबला' में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला हैं। दोनों ने वीडियो में रोमांस और डांस से धमाल मचा दिया। खेसारी और नम्रता ने इसके अलावा भी कई बार साथ में काम किया लेकिन इस गाने की बात ही अलग है। इसे यूट्यूब पर 127 मिलियन (12 करोड़ 70 लाख) से ज्यादा बार देखा गया है। गाने को रिलीज हुए 9 महीने हुए हैं। 

'मचाओ सब धमाल'
वीडियो सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया था। इसके साथ लिखा गया है, 'इंतजार हुआ खत्म, मचाओ सब धमाल, आ गया खेसारी भइया का तबला, तो झूमो, नाचो, गाओ और मिलाओ ताल से ताल।' गाने को खेसारी के साथ भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके लिरिक्स डीके दीवाना ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। 

सिजलिंग है केमेस्ट्री
डांस में तो नम्रता का कोई मुकाबला नहीं है। वह जब अपनी कमर लचकाती हैं तो लाखों उन पर फिदा हो जाते हैं। भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाने वालीं नम्रता ने यह गाना मुजरा स्टाइल में किया है। गाने का थीम और लोकेशन भी बहुत खूबसरत बनाया गया है। उन्होंने व्हाइट कलर का डीप नेकलाइन लहंगा पहना है। नम्रता डांस करती हैं फिर खेसारी की एंट्री होती हैं। उनके बीच की केमेस्ट्री कमाल की है। 

पहले भी मचाया तहलका
'तबला' के अलावा खेसारी और नम्रता का 'दो घूंट' ने भी बवाल मचा दिया था। उसमें दोनों सिजलिंग अंदाज में दिखे। गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिले थे। जब भी यह जोड़ी एक साथ आती है गाने का सुपरहिट तय माना जाता है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।