अरविंद अकेला के साथ नम्रता मल्ला ने मचाया बवाल, 'नाच रे पतरकी 3.0' गाने को लाखों लोगों ने देखा
भोजपुरी एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला ने बीते दिनों अपना गाना नाच रे पतरकी 3.0 रिलीज किया। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में उनके साथ बोल्ड एक्ट्रेस नम्रता मल्ला की जोड़ी है।

भोजपुरी के जाने-माने एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'नाच रे पतरकी 3.0' इन दिनों धूम मचा रहा है। गाने में अरविंद के साथ नम्रता मल्ला हैं। इसमें नम्रता अपनी धुन पर सभी को डांस करने पर मजबूर कर दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर बेली डांस करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस गाने में भी उन्होंने इसकी झलक दिखाई है। रिलीज के महज 2 दिन में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। भोजपुरी दर्शकों को अरविंद और नम्रता की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।
फ्रेंचाइजी गाने का चढ़ा खुमार
'नाच रे पतरकी 3.0' गाने को यूट्यूब के सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने की खास बात यह है कि फिल्म 'हीरोपंती' के गाने 'मेरे नाल तू विह्सल बजा' की शुरुआती धुन से होती है। फिर भोजपुरी के लिरिक्स आते हैं। यह एक फ्रेंचाइजी गाना है। एक साल पहले 'नाच रे पतरकी 2.0' रिलीज किया गया था।
ट्रेंड कर रहा गाना
गाने को अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी की पॉपुलर फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसे आशुतोष तिवारी ने लिखा है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। खबर लिखे जाने तक गाने को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था और यह म्यूजिक में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।
यूजर्स ने बताया भोजपुरी शेर
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'गरदा उड़ा द ई बासुरी के धुन सुन के टाइगर श्रॉफ भी लजा जाई।' एक यूजर कहते हैं, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि भोजपुरी का सबसे जल्द ज्यादा व्यूज और लाइक पाने वाला यही सॉन्ग है।' एक अन्य ने कहा, 'जियो भोजपुरी शेर।'
