Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीKnow About Top 5 Bhojpuri Actresses Fees and their networth

होश उड़ा सकती है इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस की फीस! जानें कौन है कितनी संपत्ति की मालकिन

भोजपुरी फिल्म्स, सीरियल्स या फिर सॉन्ग्स में आपने अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, रानी चटर्जी और काजल रघवानी को तो जरूर देखा होगा। आज हम आपको इनकी फीस और संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

होश उड़ा सकती है इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस की फीस! जानें कौन है कितनी संपत्ति की मालकिन
Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 Jan 2023 01:10 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर्स के साथ-साथ एक्ट्रेसेस भी चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। चाहे खूबसूरती की बात हो या फिर बोल्डनेस की, भोजपुरी एक्ट्रेसेस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस को बराबर की टक्कर देती हैं। इतना ही नहीं, कमाई के मामले में भी अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियां कम नहीं हैं। वे फिल्मों में अभिनय करने के लिए मोटी फीस वसूलती हैं। आइए जानते हैं, इन भोजपुरी तारिकाओं की फीस...

अक्षरा सिंह 
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अक्षरा सिंह बड़ा नाम है। यही कारण है कि वह एक फिल्म के लिए काफी मोटी करम वसूलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। बता दें, अक्षरा कुल 50-60 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने तेजी से इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। यूं तो अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी जगह फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली एक फिल्म के लिए आठ से 10 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। वहीं, उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ के आस-पास बताई जाती है।

मोनालिसा 
मोनालिसा, आज किसी परिचय की मौहताज नहीं हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का शायद ही कोई ऐसा फैन होगा जो मोनालिसा को नहीं जानता होगा। जी हां, भले ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन वह अब भी टेलीविजन की दुनिया पर राज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिया एक फिल्म के लिए 7 से 10 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। कहा जाता है कि मोनालिसा 18 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं।

रानी चटर्जी 
अभिनेत्री रानी चटर्जी भी किसी से कम नहीं हैं। कहा जाता है कि मोनालिसा, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की ही तरह रानी चटर्जी भी बेशुमार दौलत की मालकिन हैं। वह एक फिल्म के लिए आठ से 12 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 40.75 करोड़ की मालकिन हैं।

काजल रघवानी
काजल राघवानी, सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 18 से 20 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। हालांकि, संपत्ति के मामले में वह अन्य हीरोइनों से कम हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, काजल रघवानी की कुल संपत्ति दो से चार करोड़ रुपये के आस-पास होगी।

ऐप पर पढ़ें