Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीKili Paul sang Bhojpuri song with sister fans commented now come to India

Kili Paul ने बहन के साथ गाया भोजपुरी गाना, फैन्स बोले- अब भारत आ जाओ

Kili Paul Bhojpuri Video goes viral: किली पॉल को तो आप सभी जानते ही होंगे। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी गाने पर लिंप सिंक कर रहे हैं। उनके साथ उनकी बहन नीमा पॉल भी हैं।।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 24 Jan 2023 05:23 PM
हमें फॉलो करें

सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) को भारत में तब लोगों ने जाना जब उन्होंने बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाने शुरू किए। उनके वीडियोज के व्यूज लाखों में जाते हैं। किली पॉल इंस्टाग्राम पर गानों से लेकर डायलॉग पर वीडियो बनाते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें भारत में कई इवेंट्स में बुलाया गया है। किली बिग बॉस 16 में भी मेहमान के तौर पर दिख चुके हैं। इस बीच अब किली पॉल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी गाने पर लिंप सिंक कर रहे हैं। उनके साथ उनकी बहन नीमा पॉल भी हैं।

भोजपुरी वर्जन के गाने पर किली पॉल का वीडियो
किली पॉल को उनके फैन्स ने बॉलीवुड गानों को गाते हुए और डांस करते हुए तो बहुत देखा है लेकिन उनका यह भोजपुरी अंदाज बहुत कम नजर आया। फैन्स उनके इस स्टाइल को पसंद कर रहे हैं। भाई और बहन की जोड़ी भोजपुरी गाने पर लिपसिंक कर रही है। वैसे तो यह गाना बॉलीवुड का है जिसके भोजपुरी वर्जन को सुना जा सकता है। 
 

फैन्स ने लुटाया प्यार
किली के वीडियो पर फैन ने कहा, पावर पवन सिंह। एक ने लिखा, इंडिया में हिंदी भाषा के बाद सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा भोजपुरी है। यूपी में 25 करोड़ लोग और बिहार में 10 करोड़ लोग सबको भोजपुरी तो आता ही होगा। एक ने कहा, आपको अब इंडिया आ जाना चाहिए। एक यूजर लिखते हैं, आई लव यू यार। आप सभी को। 
 

ऐप पर पढ़ें