Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीkhesari lal yadav upcoming film godfather photo starts discussion about his sohar comment on pawan singh

पवन सिंह को मर्दानगी का चैलेंज देकर खेसारी लाल बने पापा? डायरेक्टर पराग बोले-गावा सोहर

Khesari Lal Yadav Photo: खेसारी लाल यादव की अस्पताल में एक बच्चे के साथ तस्वीर वायरल है। इसको शेयर करके डायरेक्टर पराग ने लिखा है, दुनियालोगिन अब गावा सोहर। इसे लोग पवन सिंह पर कमेंट मान रहे हैं।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 30 Jan 2023 12:54 PM
हमें फॉलो करें

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की राइवलरी के किस्से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अपने बयानों और गानों के जरिये एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। अब मर्दानगी को लेकर किया गया मजाक एक लेवल आगे बढ़ गया है। खेसारी ने कहा था कि वह हर महीने सोहर गवा सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर खेसारी लाल के पापा बनने की खबर वायरल हो रही है। इसके साथ एक फोटो है, जिसमें खेसारी लाल एक बच्चे के साथ अस्पताल में दिख रहे हैं। 

डायरेक्टर ने भी लिए मजे
खेसारी लाल यादव की यह फोटो डायरेक्टर पराग पाटिल ने शेयर की है। तस्वीर में वह बच्चे को खिलाते दिख रहे हैं। वैसे यह मामला रियल नहीं बल्कि रील से जुड़ा है। यह खेसारीलाल की भोजपुरी फिल्म गॉडफादर की फोटो है। इसमें उनके साथ यामिनी सिंह होंगी। पराग ने भी मजे लेते हुए कैप्शन लिखा है, दुनियालोगिन अब गावा सोहर... माना जा रहा है कि पराग और खेसारी ने मिलकर पवन सिंह पर निशाना साधा है।

स्टारड से मर्दानगी तक पहुंची बहस
खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच स्टारडम से शुरू हुआ ये विवाद मर्दानगी तक पहुंच गया। खेसारी लाल यादव का पवन सिंह को लेकर एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने उन्हें 'अंकल' कह दिया था। इसके बाद पवन सिंह के फैन्स ने खेसारी लाल को काफी भला-बुरा कहा था। एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी का बिना नाम लिए उन्हें ‘सउरी वाला बच्चा’ बोल दिया था, जिसके बाद एक सोहर गीत भी गवाया था। पवन सिंह की इस हरकत के बाद खेसारी लाल ने जवाब दिया था, 'मैं तो हर 9 महीने में सोहर बजवा सकता हूं, लेकिन वो मर जाएंगे फिर भी नहीं बजवा पाएंगे'।

फिल्म में है ये स्टारकास्ट
भोजपुरी फिल्म 'गॉडफादर' में खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह ,संजय पांडेय ,विनोद मिश्रा,सुबोध सेठ ,संजय वर्मा , यादवेंद्र यादव ,जे नीलम,निशा तिवारी , दीप्ति तिवारी,श्वेता वर्मा ,पप्पू यादव ,ओ पी कश्यप,मनीष चतुर्वेदी वगैरह हैं।

ऐप पर पढ़ें