
पवन सिंह के बाद खेसारी लाल यादव लेकर आए नवरात्रि पर गाना, लगाए देवी के जयकारे
नवरात्रि पर पवन सिंह के भोजपुरी गाने के बाद अब सुनिए खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट गाना। इसे कुछ ही घंटे में लाखोंं लोगों ने देख लिया। गाना आरती चलल यूट्यूब पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
त्योहार कोई भी हो यूपी और बिहार में भोजपुरी गानों के बगैर यह अधूरा लगता है। इन दिनों नवरात्रि चल रहे हैं और जगह-जगह पंडाल सज गए हैं जहां देवी की पूजा अर्चना हो रही है। भोजपुरी का हर बड़ा स्टार इस पावन मौके पर अपने गाने ला रहा है। हाल ही में पवन सिंह गाना 'अड़हुल के फूलv लेकर आए जिसमें वह देवी पर फूल और चुनरी चढ़ाने की बात करते हैं। पवन के बाद अब खेसारी का गाना 'आरती करे चलल' रिलीज कर दिया गया है। खेसारी हीरोइन को आरती में चलने के लिए कहते हैं।
पंडालों में उमड़ा लोगों का हुजूम
गाने में खेसारी ने पीले रंग का कुर्ता-पैजामा पहना है और गले में लाल दुपट्टा लिया है। उनके साथ हीरोइन ने सफेद रंग का सलवार सूट पहना है। बैकग्राउंड में कई लोगों ने लाल चुनरी ली हुई है। सभी देवी मां के जयकारे लगाते हैं। वीडियो में कई जगह के दुर्गा पूजा पंडाल दिखाए जाते हैं। लोगों का हुजूम इन पंडालों में उमड़ पड़ता है। खेसारी के साथ वीडियो में प्रतीक्षा ठाकुर हैं। गाने को खेसारी ने ही गाया है। लिरिक्स रोहित सिंह के हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है।
ट्रेंड कर रहा गाना
यह गाना यूट्यूब के 'खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड' पर 15 अक्टूबर को रिलीज किया गया है। यह 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अभी तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। गाने के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने खेसारी की तारीफ करते हुए कहा, 'यह सुंदर और मन को मोह लेने वाला भजन सुनकर मन प्रसन्न हो गया है।' एक अन्य ने लिखा, नदिल से धन्यवाद खेसारी भैया का जो इतना अच्छा भक्ति देवी गीत हमलोग के बीच प्रस्तुत किए।' एक यूजर लिखते हैं, 'जलने वाले जलते रहेंगे खेसारी भैया ट्रेंडिंग में आते रहेंगे'

लेखक के बारे में
Shrilataलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




