फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment BhojpuriKhesari Lal Yadav Shilpi Raj Bhojpuri Song Double Khidaki Viral On Youtube

खेसारी लाल यादव के डबल खिड़की गाने ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज

खेसारी के गानों का उनके फैंस को हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, उनके पुराने गाने भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच खेसारी का एक पुराना गाना डबल खिड़की वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव के डबल खिड़की गाने ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज
Priti Kushwahaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 15 Sep 2023 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

Khesari Lal Yadav Double Khidaki Song: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन खेसारी लाल यादव आज इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स में से एक हैं। खेसारी के गानों का उनके फैंस को हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, उनके पुराने गाने भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच खेसारी का एक पुराना गाना डबल खिड़की वायरल हो रहा है। इस गाने को खेसारी के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।

हासिल किए 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का डबल खिड़की भोजपुरी गाने को वीआर म्यूजिक यूट्यूब की ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया था। रिलीज करते ही यह गाना बहुत ही तेजी से वायरल हुआ। गाने ने महज दो वीक के अंदर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। वही इसे 321k से ज्यादा लाइक्स भी मिल गए हैं। वहीं, ये गाना लगातार यूट्यूब पर अपनी रफ्तार बनाए हुआ है। 

 

खेसारी के साथ रोनी की जोड़ी ने मचया धमाल 
डबल खिड़की गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस रानी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। गाने में खेसारी अपनी प्रेमिका पर भरपूर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। यह गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव रानी से कहते हैं कि काहे इतना गोरी हो गई हो मोटी हो गई हो। तब रानी कहती है कि मेरे पति के दो तल्ले मकान पर डबल खिड़की है। जिससे हवा आती रहती है और मुझे बहुत आनंद मिलता है। मुझे मेरे पति बहुत ही ज्यादा प्यार करते हैं। उनके प्यार दुलार के कारण मैं इतनी गोरी और मोटी हो गई हूं। बता दें कि शिल्पी राज और खेसारी लाल के इस भोजपुरी गाने डबल खिड़की को अभिषेक भोजपुरिया के लिखा है। इस गाने में म्यूजिक देने वाले मोनू सिन्हा हैं। गाने के डायरेक्टर पवन पाल और श्रवण पाल जी हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें