Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीKhesari Lal Yadav and Namrita Malla romantic song paro watch video

नम्रता मल्ला के लटके-झटके देख पिघले खेसारी लाल यादव, गाने में जमकर किया रोमांस

नम्रता मल्ला ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर तहलका मचा दिया है। खेसारी एक के बाद एक गाना ला रहे हैं। उनका गाना पारो कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया था और यह अभी भी ट्रेंड कर रहा है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 24 Sep 2022 06:55 PM
हमें फॉलो करें

नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से हैं। सोशल मीडिया पर नम्रता अपनी तस्वीरों और वीडियोज से आग लगाती रहती हैं। इस बार उन्होंने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर तहलका मचा दिया है। खेसारी एक के बाद एक गाना ला रहे हैं। उनका गाना पारो कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया था और यह यूट्यूब पर अभी भी ट्रेंड कर रहा है। खेसारी और नम्रता को साथ में देखकर उनके फैन्स के भी जमकर रिएक्शन आए हैं। दोनों ने इससे पहले वीडियो एलबम दो घूंट में साथ काम किया था। वह गाना भी सुपरहिट रहा था

केमेस्ट्री की हो रही तारीफ


गाना पारो में नम्रता और खेसारी रोमांस करते दिख रहे हैं। नम्रता ने वीडियो के एक हिस्से में ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है जबकि दूसरे हिस्से में उनका वेस्टर्न अवतार देखने को मिलता है। नम्रता की अदाओं को देख खेसारी भी पिघल जाते हैं और उनके साथ जमकर ठुमके लगाते हैं। दोनों की सेंसुअस अदाएं फैन्स को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। यूट्यूब कमेंट सेक्शन में उनकी केमेस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।
 

लाखों लोगों ने देखा वीडियो


गाने को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को गौतम राय ने लिखा है और संगीत पीयूष सिंह के हैं। वीडियो को पवन लाल ने डायरेक्ट किया है। 2 सितंबर को रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 97 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जल्द ही यह एक करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगा।
 

ऐप पर पढ़ें