Hindi NewsEntertainment NewsBhojpuriभोजपुरी एक्‍शन फिल्‍म 'एक साजिश जाल' का फर्स्‍ट लुक रिलीज, हाथों में गन लिए नजर आए खेसारी लाल यादव

भोजपुरी एक्‍शन फिल्‍म 'एक साजिश जाल' का फर्स्‍ट लुक रिलीज, हाथों में गन लिए नजर आए खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादल की फिल्म 'एक साजिश जाल' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस के निर्माता संजय अग्रवाल और निर्देशक एम आई राज हैं। 'एक साजिश...

भोजपुरी एक्‍शन फिल्‍म 'एक साजिश जाल' का फर्स्‍ट लुक रिलीज, हाथों में गन लिए नजर आए खेसारी लाल यादव
Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 24 Jan 2020 09:04 AM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादल की फिल्म 'एक साजिश जाल' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस के निर्माता संजय अग्रवाल और निर्देशक एम आई राज हैं। 'एक साजिश जाल' के फर्स्ट लुक में खेलारी हाथ गन लिए नजर आ रहे हैं। उनके कपड़े पर खून के छिटे और उनकी आंखों में तेज गुस्सा दिखाई दे रहा है। पोस्टर में वह बड़े ही एक्शन में दिख रहे हैं।  

रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी खेसारी लाल की इस फिल्म में शुभी शर्मा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म में ऐक्टेस पूजा गांगुली भी दमदार किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। इनस सभी स्टार्स के अलावा अयाज खान, मनीष चतुर्वेदी, धामा वर्मा और महेश आचार्य भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। वहीं फिल्म में काजल यादव का एक आइटम गाना भी होगा। 

रानी चटर्जी ने किया कंफर्म, दिसंबर तक करेंगी ब्वॉयफ्रेंड से शादी

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on

फिल्म 'एक साजिश जाल' के बारें में बात करते हुए निर्माता संजय अग्रवाल का कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी की बड़ी एक्‍शन फिल्‍मों में से एक होगी, जिसे देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जायेंगे। फिल्‍म में एक्‍शन पटकथा के हिसाब से है, जिसमें खेसारीलाल यादव की अदाकारी दर्शकों को खूब इंटरटेन करेगी। एम आई राज की मानें, तो फिल्‍म में कहानी, संवाद और गाने भी बेहद अच्‍छे हैं। फिल्‍म का निर्माण काफी बड़े पैमाने पर भव्‍य तरीके से होने वाला है। यह फिल्‍म इस साल पहली छमाही में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारें में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

ऐप पर पढ़ें