जहरिया दे दा राजाजी: क्यों अपने पति से जहर मांग रही हैं खुशी सिंह? भोजपुरी सॉन्ग में अदाओं से जीता दिल
Bhojpuri Latest Song: खुशी सिंह अपने काम के दम पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उनके करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है। इस सॉन्ग में वह अपने पति के सामने अपनी तकलीफ बताती नजर आ रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा राज का लेटेस्ट गाना फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नेहा राज का नया गाना 'जहरिया दे दा राजाजी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के जरिए रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी सॉन्ग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बहुत कम वक्त में इस पर बेहिसाब व्यूज आ चुके हैं।
खुशी और नेहा की जोड़ी ने जीता दिल
इस म्यूजिक वीडियो को शूट किया गया है एक्ट्रेस खुशी सिंह पर जो गाने में अपने लटकों-झटकों से लोगों के दिल जीत रही हैं। खुशी सिंह अपने काम के दम पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उनके करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है। बात करें उनके इस लेटेस्ट गाने की तो इसमें वह अपने पति के सामने अपनी तकलीफ बताती नजर आ रही हैं।
क्यों अपने पति से जहर मांग रही हैं खुशी?
म्यूजिक वीडियो में खुशी सिंह ने एक ऐसी पत्नी का किरदार निभाया है जिसका पति उस पर ध्यान नहीं देता और बाहर जाकर दूसरी औरतों के साथ रंगरलियां मनाता है। खुशी सिंह बड़े रोमांटिक अंदाज में अपने पति को मनातीं और कभी उसे धमकाती नजर आ रही हैं। गाने में खुशी सिंह अपने पति से कह रही हैं कि हमें जहर लाकर दे दो राजाजी।
खुशी सिंह के आउटफिट ने जीता दिल
खुशी सिंह के आउटफिट की बात करें तो इस गाने में वह कमाल की लग रही हैं। म्यूजिक वीडियो में राजस्थानी कलाकारों ने भी काम किया है और इस सॉन्ग को राजस्थान की ही खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'जहरिया दे दा राजाजी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और इस गाने के बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।