Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के बाद रक्षा गुप्ता ने 'घुंघरू' बांध किया डांस, मिले ताबड़तोड़ व्यूज

Dec 25, 2023 09:41 pm ISTShrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

भोजपुरी गाना 'पेन्ही के नाच घुंघरू' हाल ही में रिलीज हुआ। इस गाने को गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता हैं जिनके साथ गुंजन सिंह डांस करते हैं।

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के बाद रक्षा गुप्ता ने 'घुंघरू' बांध किया डांस, मिले ताबड़तोड़ व्यूज

भोजपुरी में कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह का गाना 'घुंघरू' रिलीज हुआ था। अक्षरा बोल्ड लुक में नजर आईं और यह गाना बेवफाई पर था। वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यूट्यूब पर जैसे तहलका मचा दिया। अब घुंघरू पर ही एक और म्यूजिक वीडियो आया है जिसे भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। गाने में कोई स्टार नहीं है लेकिन इसके बावजदू लिरिक्स और म्यूजिक के दम पर इसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

16 लाख से ज्यादा व्यूज
यूट्यूब के टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर 23 दिसंबर को गाना 'पेन्ही के नाच घुंघरू' रिलीज किया गया। इसमें गुंजन सिंह और रक्षा गुप्ता ने जोरदार डांस किया है। रक्षा घाघरा चोली पहन कर डांस करती हैं जबकि गुंजन पहले बैठे होते हैं। थोड़ी देर बाद वह भी थिरकने लगते हैं। गाने को दो दिनों में 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आने वाले दिनों में यह ब्लॉकबस्टर गानों में शुमार हो जाएगा इसमें कोई शक नहीं है। शादियों के मौसम में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह गाना खूब सुनाई देने वाला है।

फैन्स को जबरदस्त लगा गाना
इसके लिरिक्स रोहन हलचल ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम राज एसबीआर के हैं। वीडियो को लक्की विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है। गाने की कोरियोग्राफी भी उन्हीं की है। शिल्पी राज के साथ आवाज गुंजन सिंह की है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुपरहिट गाना है। ऐसे ही गाते रहिए। हम आपके दिल से फैन हैं।' एक ने लिखा, 'ऐसा कोई जिला नहीं जो गुंजन सिंह से हिला नहीं।' एक फैन ने कहा, 'सुपर डुपर हिट एल्बम सॉन्ग है। गुंजन सिंह और शिल्पी राज की आवाज कमाल की है। ऐसे ही गाने देते रहिए।'

Shrilata

लेखक के बारे में

Shrilata

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।