Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीfrom monalisa to nirahua these bhojpuri stars also seen in bigg boss

मोनालिसा से लेकर निरहुआ तक, ये भोजपुरी स्टार्स भी बिग बॉस में मचा चुके हैं धमाल

टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस जल्द ही शुरू होने वाला है। बिग बॉस के अब तक के सीजन में भोजपुरी स्टार्स ने भी खूब जलवा बिखेरा है। तो चलिए बताते हैं अब तक के किन-किन स्टार्स ने बिग बॉस में मचाया है...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 27 Sep 2019 12:43 PM
हमें फॉलो करें

टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस जल्द ही शुरू होने वाला है। बिग बॉस के अब तक के सीजन में भोजपुरी स्टार्स ने भी खूब जलवा बिखेरा है। तो चलिए बताते हैं अब तक के किन-किन स्टार्स ने बिग बॉस में मचाया है धमाल।

रवि किशन

भोजपुरी और बॉलीवुड स्टार रवि किशन बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी सांसद हैं।  

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी भी बिग बॉस के घर में शामिल हुए थे। शो में उनकी और डॉली बिंद्रा की फाइट काफी सुर्खियों में रही थी। 

संभावना सेठ

बिग बॉस के सीजन 2 में डांसर-एक्ट्रेस संभावना सेठ भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। शो में संभावना की पायल रोहतगी से जमकर लड़ाई हुई थी जो काफी लाइमलाइट में रही थी।  

मोनालिसा

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा भी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। शो में मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी का थी।

निरहुआ

भोजपुरी स्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। निरहुआ बिग बॉस के सीजन 6 में नजर आए थे। हालांकि वो ज्यादा समय तक शो पर नहीं टिक पाए। 

ऐप पर पढ़ें