Bhojpuri version of Sidhu Moosewala song 295 goes viral watch full video 'रोज नया-नया विवाद मिले ला...', सिद्धू मूसेवाला के गाने का भोजपुरी वर्जन सुना क्या? इंस्टाग्राम पर मचा रहा धूम, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीBhojpuri version of Sidhu Moosewala song 295 goes viral watch full video

'रोज नया-नया विवाद मिले ला...', सिद्धू मूसेवाला के गाने का भोजपुरी वर्जन सुना क्या? इंस्टाग्राम पर मचा रहा धूम

सिद्धू मूसेवाला के गाने 295 का भोजपुरी वर्जन कुछ समय पहले रिलीज हुआ। गाने की लाइनें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। देखते ही देखते इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिलने लगे। भोजपुरी में इसे छोटू शिकारी ने गाया है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 9 Dec 2023 07:50 PM
share Share
Follow Us on
'रोज नया-नया विवाद मिले ला...', सिद्धू मूसेवाला के गाने का भोजपुरी वर्जन सुना क्या? इंस्टाग्राम पर मचा रहा धूम

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके गाने '295' की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। गाने की एक एक-एक लाइन को उनकी मौत से जोड़कर देखा जाने लगा। यह फैन्स के लिए इमोशनल कर देने वाला गाना था। इसका भोजपुरी वर्जन कुछ समय पहले रिलीज हुआ जो कि इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। गाने को यूजर्स रील्स के साथ इस्तेमाल करने लगे जिसकी लाइनें हैं, 'सबे बटाई लिए जात-पात में, माई के दिये है गारी बात बात में, पूरा देश के नेता लोग बर्बाद करता, लेके अलग-अलग धर्म के झंडा हाथ में।' भोजपुरी में इसके लिरिक्स सुन लोगों का कहना है कि ऐसे ही गाने होने चाहिए।

पसंद किया जा रहा गाना
भोजपुरी में गाने का नाम 'दफा 406' दिया गया है। इसे यूट्यूब पर छोटू शिकारी ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है। छोटू शिकारी ने इसे अपनी आवाज दी है और लिरिक्स भी उन्होंने खुद लिखे हैं। गाने का म्यूजिक अभिषेक गुप्ता के हैं। वीडियो में कई जगह सिद्धू मूसेवाला को दिखाया गया है। 14 अक्टूबर को रिलीज हुए गाने को अभी तक 45 लाख लोगों ने देख लिया है।

लोगों ने क्या कहा
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, 'लीजेंड कभी नहीं मरते। सिद्धू मूसेवाला के ओरिजनल गाने का शानदार रीमेक है।' एक यूजर कहते हैं, 'आखिरकार भोजपुरी का एक ऐसा गाना आया जिसमें लहंगा, चोली, घाघरा, ब्लाउज जैसे शब्द हैं। लिरिक्स के दम पर यह गाना हिट है।' एक ने कहा,' एक भोजपुरी दर्शक तौर पर कहता हूं कि हम ऐसे ही लिरिक्स चाहते हैं ना कि अश्लील गाने।'

रिकॉर्ड नंबर में व्यूज
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का गाना '295' पंजाबी में है। गाने के शुरुआती लिरिक्स का मतलब है कि धर्म के नाम पर बहस होती है लेकिन सच बोलते ही धारा 295 लग जाएगी। अगर आप तरक्की करेंगे तो नफरत मिलेगी।' यूट्यूब पर गाने को 53 करोड़ व्यूज मिले हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।