भोजपुरी स्टार khesari lal yadav का Navaratra स्पेशल  भोजपुरी सॉन्ग रिलीज

भोजपुरी स्टार khesari lal yadav का Navaratra स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग रिलीज

संक्षेप:

Navaratra Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव khesari lal yadav अपने फैन्स के लिए शारदीय नवरात्र 2022 के लिए एक खास नवरात्र सॉन्ग लेकर आए हैं। इस गाने का नाम है ‘जय जय जननी जय’।

Sep 08, 2022 10:10 pm ISTPooja Bajaj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

khesari lal yadav Navaratra Bhojpuri Song:  26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रही है। इस मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने माता की भक्ति को अर्पित एक भोजपुरी भक्ति सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने का नाम है- ‘जय जय जननी जय’ (Jai Janani Jai Jai)।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल रहे हैं
खेसारी लाल के फैन्स को उनके हर नए गाने का इंतजार रहता है। खेसारी लाल की फैन फॉलोविंग में हर उम्र वर्ग के लोग शामिल है। यही वजह है चाहे रोमांटिक गीत हो, या डांसिंग नंबर या फिर कोई भक्ति गीत इस स्टार को उनका प्यार मिलता ही है। यूट्यूबी पर अपलोड किए गए  इस गाने को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्युअर्स मिल चुके हैं। इसके अलावा 60 हजार से ज्यादा दर्शक इस गाने को लाइक कर चुके हैं। बता दें खेसारी लाल के यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं।  

भक्ति गीत पर किया है परफॉर्म 
आपको बता दें भोजपुरी समाज में हर व्रत त्योहार को बड़ी ही श्रद्धा से मनाया जाता है। इसलिए हर पर्व को यहां बहुत धूमधाम से मनाया जाता है जिसकी तैयारियां भी लोग एडवांस में ही शुरू कर देते हैं। यही वजह है कि खेसारी लाल ने भी इन त्यौहारों की महत्वत्ता देखते हुए शारदीय नवरात्र शुरू होने से काफी पहले ही माता के भक्ति गीत को रिलीज कर दिया। बता दें 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रही है। खेसारी लाल इस भक्ति गीत के वीडियो में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें ट्रेडिशनल लुक में माता की पूजा अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। 

गाने के बारे में 
लगभग 4 मिनट और 53 सेकंड के इस गाने में कई कलाकार परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल के अपोजिट इस गाने में आस्था सिंह भी नजर आई हैं. इस गाने को कृष्णा बेदर्दी (Krishna Bedardi) ने लिखा भी है औैर भी किया है. इस गाने के बोल धार्मिक और कानों में रस घोलने वाले हैं। गाने की फास्ट बीट दर्शकों को नाचने पर जरूर मजबूर करेगी। 

Pooja Bajaj

लेखक के बारे में

Pooja Bajaj

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।