फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजन भोजपुरीखेसारी लाल यादव संग ठुमके लगाती नजर आईं यामिनी सिंह, यूजर्स बोले- ये हुई न बात

खेसारी लाल यादव संग ठुमके लगाती नजर आईं यामिनी सिंह, यूजर्स बोले- ये हुई न बात

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह, बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। अभी दाेनों की फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है और फैंस दोनों की जोड़ी को हिट जोड़ी बता रहे हैं। पढ़िए...

खेसारी लाल यादव संग ठुमके लगाती नजर आईं यामिनी सिंह, यूजर्स बोले- ये हुई न बात
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 05:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी के गाने और फिल्में तो सुपर डुपर हिट होती ही हैं, उनके रील्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील साझा की है। इस रील में अभिनेता, भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। 

फैंस ने यामिनी और खेसारी की जोड़ी को बताया हिट
अभिनेता के फैंस को उनकी और यामिनी की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने रील पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये हुई न बात...हिट जोड़ी'। वहीं, अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'खतरनाक डांस'। इतना ही नहीं, अभिनेता के फैंस वीडियो पर कमेंट कर 'आई लव यू' भी लिख रहे हैं।

फिल्म में साथ नजर आएंगे यामिनी और खेसारी
बता दें, खेसारी लाल यादव जल्द ही भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में 'गॉड फादर' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष 2', 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे', 'बोल राधा बोल' और 'बापजी' जैसी कई भोजपुरी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।