Bhojpuri Song: नए साल पर खेसारी लाल यादव का गाना, मिले 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Dec 31, 2023 10:02 pm ISTShrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

भोजपुरी स्टार्स हर मौके पर गाने लाते रहते हैं। नए साल की पार्टी में भोजपुरी के गाने अक्सर सुनने को मिलते हैं। सुनाते हैं खेसारी लाल यादव का ऐसा ही गाना जो उन्होंने पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Bhojpuri Song: नए साल पर खेसारी लाल यादव का गाना, मिले 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

नए साल की पार्टीज में कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं जो बजते हुए सुनाई देते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में बिना भोजपुरी गानों के तो कोई भी सेलिब्रेशन पूरा नहीं होता। ऐसे में भोजपुरी के स्टार हर खास मौके पर ऐसे गाने लाते रहते हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का गाना 'नया साल नया माल' लेकर हाजिर हैं। गाने को यूट्यूब पर अंकिता फिल्म्स चैनल पर रिलीज किया गया है। 

गाने को खेसारी ने दी आवाज
वीडियो में खेसारी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। इस बीच उनकी दोस्त आती हैं और उन्हें शादी का कार्ड दिखाती हैं। वह कहती हैं कि इसी दिसंबर में सगाई हो जाएगी और अगले साल जनवरी में उनकी विदाई हो जाएगी। तब खेसारी कहते हैं ना उनके जाने का गम है ना आने की खुशी है। वह किसी और को पटा लेंगे। गाने को खेसारी और नेहा राज ने ने ही अपनी आवाज दी है।

मिले लाखों व्यूज
अगर भोजपुरी गानों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो यह गाना बिल्कुल परफेक्ट है। इस गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और लिरिक्स सोनू सुधाकर ने लिखा है। गाना 14 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया और अभी तक इसे 3.7 मिलियिन व्यूज मिल चुके हैं।

गाने पर यूजर्स के कमेंट्स
गाने के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में एक ही शेर है वो हमारे ट्रेडिंग स्टार खेसारी भैया।' एक ने कहा, 'इनकी आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों करोड़ों के दिलों में राज करता है।' एक यूजर लिखते हैं, 'आवाज के बेताब बादशाह हमारे खेसारी भैया भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फेमस हैं।' एक फैन ने कमेंट किया, 'खेसारी भैया जब भी गाते हैं दिल को छू जाता है।'

Shrilata

लेखक के बारे में

Shrilata

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।