फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment BhojpuriBhojpuri Singer Nisha Upadhyay Photos From Hospital Comes Out Got Injured in Harsh Firing Entertainment News India

हॉस्पिटल से सामने आईं निशा उपाध्याय की तस्वीरें, परफॉर्मेंस के दौरान हर्ष फायरिंग में लगी थी गोली

Bhojpuri Cinema News: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी और वह मंच पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हॉस्पिटल से सामने आईं निशा उपाध्याय की तस्वीरें, परफॉर्मेंस के दौरान हर्ष फायरिंग में लगी थी गोली
Puneet Parasharलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 01 Jun 2023 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी जांघ पर आकर लगी। उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जिसके बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल से निशा उपाध्याय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उन्हें हॉस्पिटल में आराम करते देखा जा सकता है। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी सलामती और उनकी तबीयत जल्दी बेहतर होने की दुआ कर रहे हैं।

पैर पर लगी गोली और गिर पड़ीं निशा
जानकारी के मुताबिक यह फंक्शन सेंदुआर गांव में हो रहा था। उपनयन संस्कार के दौरान लोग गोलियां चलाने लगे और हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली आकर निशा उपाध्याय के पैर पर लगी। खबर है कि पैर में गोली लगते ही निशा उपाध्याय मंच पर ही गिर पड़ीं। इस मामले को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। इस मामले की जानकारी जनताबाजार थाने को मिली तो पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

हॉस्पिटल से सामने आईं निशा की तस्वीरें
बात करें अस्पताल से सामने आई तस्वीरों की तो पहली फोटो में जहां एक फैन को निशा उपाध्याय के बेड के पास खड़े होकर तस्वीर खिंचवाते देखा जा सकता है वहीं दूसरी फोटो में निशा उपाध्याय को हॉस्पिटल के बेड पर आराम करते देखा जा सकता है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उस दिन के क्लिप भी शेयर किए हैं जब निशा उपाध्याय इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं। बता दें कि निशा उपाध्याय के भोजपुरी गाने काफी पॉपुलर हैं और इस घटना के बाद उनके फैंस काफी चिंता में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें