Bhojpuri: नहीं देखा होगा नम्रता मल्ला का ऐसा डांस, यूजर ने कहा- नोरा फतेही भी फेल
नम्रता मल्ला (Namrata Malla) ने इस बार कमर मटकाते हुए गाना तबला पर डांस किया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। नम्रता का डांस देख फैन्स नोरा फतेही से उनकी तुलना कर रहे हैं।

इस खबर को सुनें
नम्रता मल्ला (Namrata Malla) भोजपुरी की बोल्ड अदाकाराओं में से हैं। उनके म्यूजिक वीडियोज यूट्यूब पर खूब देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर नम्रता मल्ला अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती रहती हैं। उनके वीडियोज हों या तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। नम्रता ने इस बार कमर मटकाते हुए गाना तबला पर डांस किया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। उनके इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने लाइक किया है।
सिजलिंग लुक पर मर मिटे फैन्स
नम्रता मल्ला ने वीडियो में ब्रालेट और व्हाइट कलर का स्कर्ट पहना है। वह अपनी टोन्ड बॉडी फ्लान्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने बालों को कर्ल रखा है। स्मोकी मेकअप में नम्रता का सिजलिंग लुक है। उनकी इन अदाओं पर फैन्स मर मिटे हैं। वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।
फैन्स के कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, मैं सच में आपकी अदाओं पर मर मिटा हूं। एक ने लिखा, ब्यूटीफुल एंड गॉर्जियस। एक फैन ने कहा, इनके फॉलोवर्स बहुत तेजी से बढ़ने वाले हैं। एक यूजर लिखते हैं, नोरा फतेही भी अब फेल हो गई। एक ने कहा, उनकी डांस का हर कोई दीवाना है।
साउथ में भी एक्टिव नम्रता
बता दें कि नम्रता मल्ला को भोजपुरी की नोरा फतेही कहा जाता है। वह अपने बेली डांस के लिए मशहूर हैं। नम्रता अभी भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इसके अलावा वह साउथ में भी काम कर रही हैं। उनका एक तेलुगू आइटम नंबर आने वाला है।